Video: बीच सड़क लड़कियों ने काटा हंगामा, जमकर चलाए लात-घूसे और डंडे, वायरल हुआ वीडियो

December 26, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लड़कियां आपस में एक-दूसरे को जमकर पीट रही हैं। इस दौरान एक लड़की को सड़क पर पटककर उसे दूसरी लड़की डंडों से पीट रही है और लोग वीडियो बना रहे हैं। किसी ने भी इस मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।


यह वीडियो उत्तराखंड (Uttarakhand) के रुड़की (Roorkee) का बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि किसी बात को लेकर लड़कियों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर बात इतनी बढ़ गई कि लात-घूसे और डंडे तक चल गए। लड़कियों के इस हाई वल्टेज ड्रामे की वजह से सड़क पर जाम लग गया। हालांकि लोगों को वीडियो बनाते देख लड़कियां फिर मौके से भाग गईं। इस मामले में पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी है कि अभी तक किसी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की है। किसी भी पक्ष की तरफ से अगर शिकायत की जाती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

यहां देखें वीडियो