UP News: नई सड़क के नीचे दबाया जा रहा था भ्रष्टाचार, सुभासपा विधायक ने खोली पोल, आगबबूला होकर बोले- “यह रोड बनाए हो, मजाक बना रखा है क्या… इस पर गाड़ी चलेगी…”,वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विधायक पैर से सड़क को उखाड़ते हुए कहते दिख रहे हैं कि यह रोड बनाए हो…मजाक बना रखा है क्या….इस पर गाड़ी चलेगी. यूपी (UP) के भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाला यह वीडियो गाजीपुर का बताया जा रहा है और विधायक सुभासपा के बेदी राम हैं जो कि खराब सड़क बनाने पर ठेकेदार पर जमकर आगबबूला हो रहे हैं. वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क बनाने के नाम पर मिट्टी के ऊपर केवल गिट्टी बिछा दी गई है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने बताया कि “पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि विधानसभा क्षेत्र जखनिया-गाजिपुर के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जो काफी घटिया है.” इसी के बाद जब अचानक निरीक्षण करने पहुंचा तो लापरवाही उजागर हो गई. इस मामले में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- “माननीय विधायक गण सड़कों की हालात पर हैं शर्मसार! क्या लोकनिर्माण की यही हकीकत है ‘सरकार.”
यहां देखें वीडियो