LUCKNOW:बीच सड़क घूस लेते पुलिस सिपाही का वीडियो हुआ वायरल, एडीसीपी ने दिए जांच के आदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाने में तैनात सिपाही विकास तिवारी का डीसीएम चालक से खुल्लम खुल्ला घूस लेते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अयोध्या रोड पर नो-इंट्री के समय शहर में इंट्री के लिए घूस लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि पहले चालक सिपाही के पास आता है, इसके बाद दोनों इस तरह से व्यवहार करते हैं कि उनको एक-दूसरे से कोई मतलब ही नहीं है, लेकिन इतने में ही अचानक चालक सिपाही की मुट्ठी को गर्म करने के तुरंत बाद ही वहां से निकल कर अपनी गाड़ी के पास पहुंच जाता है और फिर गाड़ी लेकर शहर के अंदर प्रवेश कर जाता।
जानें क्या दी जा रही हैं सुविधाएं, चिकित्साधिकारी ने बुखार आने पर खुद से इलाज न करने की दी सलाह
वीडियो में जो कपड़े दोनों ने पहन रखे हैं, वह सर्दियों वाले हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि वीडियो सर्दियों का है और वायरल अब हो रहा है। इस पूरे मामले की छानबीन जब पुलिस अधिकारियों ने की तो मालूम हुआ कि संदीप तिवारी की उस समय तैनाती चिनहट थाने में थी। चिनहट में तैनाती के दौरान वह अयोध्या रोड पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान बाराबंकी की ओर से आ रही डीसीएम को रोक लेते हैं। सिपाही कमर में खुली पिस्टल लगाए हुए सड़क पर टहल रहे हैं।
वीडियो को देखने से लगता है कि सिपाही के साथ में एक दो और पुलिस कर्मी हैं। जो वह कह रहे हैं कि ले लो यार तुम्ही ले लो। सिपाही आगे बढ़ता है। चालक उसके पास पहुंचता है। पीछे से हाथ में मुट्ठी में देता है और इसके तुरंत बाद ही चालक वहां से चला जाता है और सिपाही तत्काल रुपए अपनी जेब में रख लेता है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर बीबीडी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो सर्दी के समय का है। वीडियो की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। एडीसीपी सैयद मोहम्मद कासिब आब्दी ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।