Hardoi: इस सिपाही का अनोखा काम, पिंजड़े से पक्षियों को दिलाता है आजादी, फिर जाता है गौशाला… मिल गया 10 हजार का सम्मान, वीडियो हुआ वायरल

August 1, 2023 by No Comments

Share News

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पक्षियों को पिंजड़े से आजाद करने का काम करने वाले सिपाही सुरेश सबलोक की चर्चा हर जगह हो रही है. अपने वेतन का कुछ हिस्सा खर्च करके पिंजड़े में कैद पक्षियों को आजाद कराने का काम कर रहे हैं और गौशाला में भी चारा खिलाने का काम करते हैं, उनके इस कार्य के लिए एसपी राजेश द्विवेदी 10 हजार रुपये के इनाम से सम्मानित भी कर चुके हैं. वहीं सिपाही के इस कार्य को देखकर एक पुराना गाना (पिंजड़े के पंक्षी रे तेरा दर्द न जाने कोय…) जरूर याद आता है, जो भावुक कर देने वाला है.

सुरेश हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र में 2019 बैच के आरक्षी सुरेश सबलोक डायल 112 की पीआरवी 2711 पर तैनात है. आरक्षी सुरेश सबलोक अपने वेतन का कुछ हिस्सा पिंजड़े से पक्षियों को आजाद करने के काम में खर्च करते हैं और गौशाला में गायों को चारा भी खिलाते हैं. आरक्षी सुरेश सबलोक अपने वेतन से कुछ धनराशि निकालकर उससे पिंजरे में बंद पक्षियों को खरीदते हैं और फिर उनको खुले आसमान में आजाद कर देते है. उन्होंने बताया कि जब से वह नौकरी में आये हैं, तभी से यह मानवीय सराहनीय कार्य करते आ रहे है. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि, वह गौशालाओं में चारा भी पहुंचाने का काम करते हैं. इसकी जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने उनका उत्साहवर्धन करने के लिए 10 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की. बता दे कि सिपाही के इस कार्य की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

सिपाही के कार्य को देखने के बाद ये पुराना गाना जरूर याद आता है