UP News: खराब बसों को लेकर अखिलेश और UPSRTC में छिड़ा ट्विटर वार, “खटारा सरकार की खटारा बस” कहने पर दिया जवाब, तो घिरी सरकार, बीमार बसों की तस्वीरें व वीडियो वायरल

December 13, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। ट्विटर पर जमकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार छिड़ी हुई है। इसका ताजा उदाहरण एक रोडवेज बस को लेकर सामने आया है। एक दिन प हले ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बस के पीछे के हिस्से की फोटो ट्विट करते हुए लिखा था, “खटारा सरकार की खटारा बस।” इसके बाद यूपीआरटीसी ने जवाब दिया तो सपा कार्यकर्ताओं सहित तमाम ट्विटर यूजर्स ने कई खराब बसों की फोटो और वीडियो वायरल कर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया साथ ही विभाग पर भी जमकर निशाना साधा।

ये लिखा था अखिलेश यादव ने

इसके बाद यूपीएसआरटीसी (Uttar Pradesh State Road Transport Corporation) ने मोर्चा सम्भाला और अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट कर लिखा, “सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो द्वारा अवगत कराया गया कि संदर्भित बस कानपुर से लखनऊ आते वक्त पीछे से किसी वाहन द्वारा टक्कर मार दिये जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई जो क्षेत्रीय कार्यशाला लखनऊ मरम्मत हेतु भेजी गई थी तथा मार्ग पर फोटो खींचकर ट्वीट कर दिया गया कि वाहन यात्रियों को लेकर संचालित हो रही है जबकि वाहन में कोई यात्री नहीं था एवं वाहन मरम्मत हेतु भेजी गई थी।

ये जवाब दिया यूपीआरटीसी ने

एवं फोटो लेकर ट्वीट करके विभाग के प्रति गलत दुष्प्रचार किया जा रहा है। इसके बाद सपा कार्यकर्ता विभाग पर हावी हो गए और जमकर कई बसों की फोटो व वीडियो अपलोड कर दावा कर रहे हैं कि बसें वाकई में खटारा हो गई हैं। इसी के साथ तमाम समाचार पत्रों में खराब बसों को लेकर प्रकाशित खबरों को भी वायरल कर रहे हैं।

यहां देखें क्या कर रहे हैं लोग ट्विट