UP:अब आजमगढ़ बुलाया जाएगा आर्यगढ़ के नाम से, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना, कहा बना दिया आतंकवाद का गढ़, सपा और बसपा उत्तर प्रदेश के विकास के हैं ‘राहु’ और ‘केतु’, देखें वीडियो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के एक और जिले का नाम बदलने जा रहा है। जल्द ही योगी सरकार आजमगढ़ का नाम बदल कर आर्यगढ़ करने जा रही है। इस सम्बंध में एक मैसेज सोशल मीडिया कू पर वायरल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि आजमगढ़ को आर्यगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का अवसर आपके पास आया है। चूकिएगा मत।
रविवार को वह आजमगढ़ में होने जा रहे उपचुनाव के चलते रैली कर रहे हैं और सपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी की सरकार ने आतंकवाद का गढ़ बना दिया था। सपा और बसपा उत्तर प्रदेश के विकास के ‘राहु’ और ‘केतु’ हैं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे’ आजमगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की रीढ़ बनने वाला है। यह केवल आवागमन का माध्यम नहीं है, बल्कि यहां के विकास की धुरी बनने वाला है। इसी के साथ कहा कि सपा और बसपा उत्तर प्रदेश के राहु और केतु हैं। इनसे आप जितनी दूरी बनाएंगे, विकास आपके उतना ही नजदीक आएगा।
समाजवादी पार्टी की प्रवृत्ति ही धोखा देने की है, चाहे वह प्रदेश को धोखा देने की हो, चाहे आजमगढ़ को। ये सबको धोखा देंगे। इस मौके पर उन्होंने उन लोगों को भी सटीक जवाब दिया, जो जिलों व शहरों का नाम बदलने का विरोध कर रहे हैं।