UP Politics: “ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म… ब्राह्मणवाद एक साजिश…”, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो
UP Politics: विवादित बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) का एक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बार उन्होंने हिंदू के साथ ही ब्राह्मणों पर भी निशाना साधा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य का वीडियो उनके अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं,” ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है. हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है.सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है. अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है…”
यहां देखें वीडियो