UP Ramlila: रामलीला आरती में शिव का अभिनय कर रहे कलाकार खड़े-खड़े गिरे जमीन पर, मौत, वायरल हुआ वीडियो

October 12, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर जौनपुर की रामलीला आरती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि भगवान शिव का अभिनय कर रहे रामप्रसाद पाण्डेय (45) की अचानक मौत हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रामलीला का मंच बना हुआ है।

एक शख्स भगवान शिव की भूमिका निभा रहे कलाकार की आरती उतार रहे हैं। इसी बीच कलाकार खड़े-खड़े ही गिर पड़ते हैं। इस पर लोग जल्दी से उनको अस्पताल पहुंचाते हैं, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि हाल ही में इस तरह के वीडियो तेजी से वायरल होना शुरू हुए हैं, जिसमें डांस करते या तो किसी प्रकार की एक्टिविटी करते हुए लोग अचानक मौत के मुंह में जा रहे हैं। करीब-करीब सभी मौतों की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

यहां देखें वीडियो