UPPSC PCS Result: पंक्चर जोड़ने वाले की बेटी बनीं पीसीएस अधिकारी…टॉप-10 में 6 लड़कियां शामिल; नेहा पांचाल टॉपर-Video
UPPSC PCS Result-2024: उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 (UPPSC PCS) का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है और लगातार होनहारों के परिवार और उनके संघर्ष के बारे में जानकारी सामने आ रही है. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर गायत्री वर्मा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें उनके पिता साइकिल-स्कूटी में पंचर जोड़ते नजर आ रहे हैं.
यूपी: टायर पंक्चर लगाने वाले राजकुमार वर्मा की बेटी गायत्री पीसीएस अफसर बनी हैं,
राजकुमार कहते हैं, वे पंक्चर की दुकान बंद नहीं करेंगे। वह कहते हैं, मेरे दो बेटा बेटी और भी हैं उनको भी कामयाब करना है।
ये सुंदर तस्वीर बुलंदशहर से आई है। pic.twitter.com/ZyfHomKeib
— Shahnawaz (News 24) (@Shahnawazreport) March 30, 2026
दरअसल इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की गायत्री वर्मा ने सफलता हासिल की है और इसी के बाद से उनके परिवार में जश्न का माहौल है. परिवार के लोग उनको फूल-मालाएं पहना रहे है तो कोई ढोल पर डांस करने में मस्त दिखाई दे रहा है. बता दें कि फाइनल रिजल्ट के अनुसार 947 पदों के सापेक्ष कुल 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. अब आयोग चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाएगा और इसके बाद उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी.
बुलंदशहर की बेटी गायत्री वर्मा ने UPPSC में 210वीं रैंक हासिल कर पीसीएस अफसर बनकर मिसाल पेश की। ✨
पंक्चर और चाय की छोटी दुकान चलाने वाले पिता राजकुमार की मेहनत आज बेटी की सफलता में चमक रही है। pic.twitter.com/PAseQI4ea2
— Shivani Sahu (@askshivanisahu) March 30, 2026
गायत्री ने हासिल किय 210वां स्थान
गायत्री वर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा 210वां स्थान प्राप्त किया है और पीसीएस अधिकारी बनी हैं. उनकी इस सफलता से उनके पिता गर्व महसूस कर रहे हैं और परिवार फूला नहीं समा रहा है. बता दें कि गायत्री ने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है. पहले प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाई थीं फिर भी हिम्मत नहीं हारी और अपनी गलतियों को सुधारते हुए फिर से तैयारी शुरू की और आखिरकार सफलता ने उनके कदम चूमे.
बुलंदशहर: पंचर लगाने वाले की बेटी बनी पीसीएस अफसर। गायत्री वर्मा की यूपीपीएससी में आई 210वी रैंक। फर्स्ट अटेम्प में प्रिलिम्स परीक्षा भी नहीं पास कर पाई थी गायत्री वर्मा।तीसरे प्रयास में गायत्री वर्मा ने हासिल की यूपीपीएससी में 210 वी रैंक।
छोटी सी दुकान में टायर पंक्चर और चाय… pic.twitter.com/YKmyfYKGwU— Kᴀᴘɪʟ Gᴏᴜʀ (@GaurBulandshahr) March 30, 2026
पिता ने कहा अब भी इसी दुकान से कमाएंगे
गायत्री के पिता राजकुमार वर्मा बुलंदशहर के शिकारपुर सड़क पर एक छोटी सी पंचर आदि बनाने की दुकान चलाते हैं. साथ ही चाय बेचने का काम भी करते हैं. बेटी की सफलता के बाद भी वह इसी दुकान से अपने परिवार का भरण-पोषण करने की बात कहते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि बेटी अधिकारी बन गई है तो क्या हुआ, अभी भी वह इसी दुकान से कमाई करेंगे.बेटी के भरोसे नहीं रहेंगे. अभी उनके ऊपर दो और बच्चों की जिम्मेदारी है.
#बुलंदशहर की रहने वाली गायत्री वर्मा ने संघर्ष और मेहनत के दम पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) परीक्षा में 210वीं रैंक हासिल कर पीसीएस अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है।
गायत्री वर्मा को यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली। पहले प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं… pic.twitter.com/qWt81CpSpp— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) March 30, 2026
नेहा पांचाल टॉपर
बता दें कि दिल्ली की नेहा पांचाल ने राज्य में टॉप किया है. कुल 932 चयनित अभ्यर्थियों में से 613 पुरुष एवं 319 महिला उम्मीदवारों का चयन हुआ है तो वहीं टॉप 10 में 6 महिलाओं ने जगह बनाई है. सोशल मीडिया पर नेहा पंचाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कहती दिख रही हैं कि उनकी एक बेटी है और वह अपनी पढ़ाई के साथ ही घर के काम भी करती हैं और घर सम्भालने का काम बखूबी करती हैं.

Naha Panchal-Photo Social Media
टॉप-10 के नाम
नेहा पांचाल
अनन्या त्रिवेदी
अभय प्रताप सिंह
अनामिका मिश्रा
नेहा सिंह
दीप्ति मिश्रा
पूजा तिवारी
अनुराग पांडेय
शुभम सिंह
आयुष पांडेय
कटऑफ भी जारी होगा जल्द
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने जो जानकारी शेयर की है उसमें बताया है कि इस भर्ती के कैटेगरी के अनुसार कटऑफ को भी जल्द ही जारी किया जायेगा और अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट को देख सकते हैं.
UPPCS में प्रथम स्थान पाने वाली नेहा पांचाल जिनकी एक बेटी भी है उसकी जिम्मेदारी के साथ साथ इन्होंने ये मुकाम हासिल किया है pic.twitter.com/NW2S5CVZ8b
— ब्राह्मण साहब 🚩🐯 (@BRAHMAN_BR28) March 30, 2026