“किसान होते तो फॉर्च्यूनर से नहीं चलते…” सब-इंस्पेक्टर का वायरल हुआ Video

March 10, 2026 by No Comments

Share News

Agra:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर कहते दिख रहे हैं कि “किसान होते तो फॉर्च्यूनर में नहीं चलते…” सोशल मीडिया पर ये बयान छा गया है तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स सवाल खड़े कर रहे हैं कि भला ये क्या बात हुई?

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, आगरा के चंदौली टोल प्लाजा पर आलू के गिरते दामों से परेशान किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था. इसी दौरान सब-इंस्पेक्टर ने किसान पर फॉर्च्यूनर गाड़ी से चलने को लेकर तंज कर दिया. इस पर गाड़ी के मालिक कहते दिख रहे हैं कि आप यहां तो आओ हम बताएं आपको. इस तरह से पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी बहस देखने को मिली.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये प्रदर्शन सोमवार दोपहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर किया गया. प्रदर्शन करने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने टोल की लेन नंबर नौ पर आलू के कट्टे फैलाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी और फिर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. इस पर पुलिस को जानकारी हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होने अपनी मांगों को लेकर विरोध जारी रखा और मांगों के पूरा होने पर ही जाने की बात कही.

इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया तब प्रदर्शन शांत हुआ. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. तो वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है.

ये भी पढ़ें-निजामुद्दीन के मकान पर चला बुलडोजर…होली में रंग की कुछ छींटे पड़ जाने पर पीट-पीट कर मार डाला था तरुण को-Video