नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर किया वायरल…पुलिस ने आरोपी जुनैद का किया ये हाल-Video
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना हरी पर्वत क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी जुनैद को गिरफ्तार किया है। जुनैद पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर बाद में घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया.
इस घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूत्रों के हवाले से जुनैद की जानकारी हुई. इस पर पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा. इसके बाद पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी. इस दौरान जुनैद के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया.
इसके बाद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके बारे में और जानकारी हासिल कर रही है वह आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. बता दें कि आरोपी के पास से पुलिस को एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी मिला है. मामले की जाँच जारी है।
#आगरा:- थाना हरी पर्वत क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त जुनैद पर एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल करने का आरोप है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने जुनैद को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार… pic.twitter.com/zMMvHPZIqN
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) August 22, 2025
ये भी पढ़ें-Supreme Court News: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला…हर जगह नहीं खिला सकेंगे खाना-Video