Barabanki: मेधावी छात्र-छात्राओं का ब्राह्मण उत्थान महासभा ने किया सम्मान…खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

July 26, 2026 by No Comments

Share News

Barabanki: ब्राह्मण उत्थान महासभा, बाराबंकी उत्तर प्रदेश द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जनपद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम शरण शुक्ल के आवास (निकट श्याम पैलेस लखपेड़ाबाग बाराबंकी) में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण उत्थान महासभा संजय अवस्थी रहे.

तो वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय संरक्षक काशी प्रसाद त्रिवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संतोष कुमार तिवारी भी शामिल हुए.

Brahmin Utthan Mahasabha .

कार्यक्रम संचालन राष्ट्रीय महामंत्री ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया और कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाओं में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार दीक्षित एवं उनकी पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। इस मौके पर सभी मेधावी छात्र छात्राओं को ब्राह्मण उत्थान महासभा के पदाधिकारियों द्वारा बधाई दी गई और सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश एवं संगठन पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम शरण शुक्ल, राष्ट्रीय महामंत्री सतीश शुक्ल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्याम किशोर शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी, जिलाध्यक्ष महिला कार्यकारिणी अनीता शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष श्रवण मिश्र, बृजेश चतुर्वेदी, जिला महामंत्री इन्द्रभूषण मिश्र, उमेश चन्द्र त्रिवेदी, जिला मंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ अवस्थी, श्रेष्ठ शर्मा, दुर्गेश कुमार तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश तिवारी, सतीश द्विवेदी, पंकज दीक्षित एवं जिला कार्यालय प्रभारी शंकर शरण अवस्थी आदि पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

ये भी पढ़ें-भगवान शिव पर मौलाना जार्जिस ने की अपमानजनक टिप्पणी…पुलिस से कार्रवाई की मांग-Video