चार्जिंग के दौरान तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हुई मोबाइल की बैटरी, बुरी तरह से घायल हुआ दुकानदार-Video

January 12, 2025 by No Comments

Share News

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चार्जिंग के दौरान धमाके के साथ मोबाइल बैटरी में तेज विस्फोट होने से दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह हादसा 10 जनवरी की शाम को अफजलगढ़ के सवाला गांव के मोहसिन के साथ हुआ है. दुकानदार मोहसिन एक ग्राहक के मोबाइल की मरम्मत करने से पहले उसे चार्ज कर रहे थे. उन्होंने बताया कि अचानक मोबाइल बैटरी में तकनीकी गड़बड़ी हुई और जोरदार धमाके के साथ वह फट गई.

विस्फोट के कारण बैटरी के टुकड़े हो गए और अन्य पार्ट्स सीधे मोहसिन के चेहरे और आंखों पर इतनी तेज लगे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद ही मोहसिन दुकान के बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

घायल मोहसिन को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है. उनकी आंख और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं और वह लगातार दर्द से कराह रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Mania (@viralmania2025)

ये भी पढ़ें-Heart Attack: भांगड़ा करते हुए मंच पर गिरा कलाकार…कुछ देर बाद हुई मौत, लाइव Video वायरल