UP News: सरकारी स्कूल में भरभरा कर गिरा छत के लेंटर का बड़ा हिस्सा …मचा हड़कंप- Video
Hapur School Accident: अभी कल ही राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी लेकिन फिर देश के तमाम हिस्सों में इस खबर से जिला प्रशासन चेता नहीं है. तभी तो अभी भी जर्जर इमारत में बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है और बच्चों की जान को खतरे में डाला जा रहा है. ताजा घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमेंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय से सामने आया है.
यहां शनिवार यानी आज स्कूल की जर्जर छत का लेंटर अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा जिस वक्त हुआ उस वक्त में कक्षा में बच्चे पढ़ रहे थे. इस हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है. घटना के तुरंत बाद मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पढ़ाई के दौरान कमरे की छत का हिस्सा बच्चों के ऊपर गिरने से चीख-पुकार मच गई और फिर मौके पर गांव वाले भी पहुंच गए.
#हापुड़ : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का लेंटर गिरा, 3 बच्चे घायल।
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमेंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्कूल की जर्जर छत का लेंटर अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कक्षा में पढ़ रहे तीन बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तत्काल… pic.twitter.com/4xWldHQwEK
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 26, 2025
स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ ने घायल बच्चों को तुरंत पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूल की छत काफी जर्जर हालत में थी बावजूद इसके उसी कमरे में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था.फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर भी पुनः मूल्यांकन किया जाएगा। तो वहीं इस घटना के बाद से ही गांव के लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं. गांव वालों का कहना है कि अब वे स्कूल बच्चों को कैसे भेजें? इस घटना के बाद तो हमें स्कूल की इमारत पर भरोसा ही नहीं रहा. गांव वालों का कहना है कि पहले सरकार स्कूल की मरम्मत कराए तब हम बच्चों को स्कूल भेजेंगे.
तो वहीं इस घटना के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यूपी के शासन और प्रशासन ने राजस्थान में हुए हादसे से कोई सीख नहीं ली? आखिर क्यों बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है? आखिर क्यों नहीं जर्जर इमारत में बच्चों को बैठाने पर रोक लगाई जा रही है?
#हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमेड़ा स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल की जर्जर छत का मलबा अचानक कमरे में गिर पड़ा। हादसे के वक्त कक्षा में पढ़ाई चल रही थी और मलबा सीधे बच्चों पर आ गिरा, जिससे तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चों की चीखपुकार… https://t.co/6Ta2dvVndK pic.twitter.com/29HvL1VoFX
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 26, 2025