Kanpur: 1857 की क्रांति की महान नेत्री थीं अजीजन बाई…
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चंद्रशेखर आज़ाद जनकल्याण समिति भारत द्वारा लगातार क्रांतिकारियों की जयंती व पुण्य तिथि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में 22 जनवरी को वीरांगना अज़ीज़न बाई की जयंती नाना राव पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित नारी चेतना सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी सर्वेश कुमार पांडेय ‘निन्नी’ ने कहा कि अज़ीज़न बाई को 1857 की महान क्रांति की महान नेत्री थीं. उन्होंने नाना साहब और तात्या टोपे के साथ मिलकर जिस वीरता और युद्ध कौशल से ब्रिटिश साम्राज्यवाद की नींव हिला दी थी, वह आज भी प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि वीरांगना का शौर्य, साहस और बलिदान आज की नारियों में देशभक्ति की चेतना जागृत कर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का मार्ग प्रशस्त करेगा। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और बलिदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
सभा का संचालन प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वीरांगना अज़ीज़ान बाई के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर बीडी जायसवाल, सुशील शुक्ला, राजकुमार कुशवाहा, वेदांश पांडे, दीनानाथ द्विवेदी , दीप पांडे, राम दीक्षित, अनिल त्रिपाठी, हर्षित शुक्ला, विक्रांत सिंह एडवोकेट, समाजसेवी प्रतिभा साहू, रवि दत्त मिश्रा,पूर्व पार्षद विजय नारायण शुक्ला, विक्रांत सिंह प्रमोद पांडे आदि उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें-स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में शख्स ने किया कुल्ला…थप्पड़ पड़ने के बाद मांगी माफी-Video