ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी स्वतंत्रता सेनानी पद्मश्री पं बाल कृष्ण शर्मा नवीन ने…आज के युवा लें सीख
Indian Freedom Fighter Padma Shri Pandit Bal Krishna Sharma Navin : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में लम्बे समय से क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जयंती व पुण्य तिथि मनाकर उनकी यादें संजोते रहे हैं सर्वेश कुमार पाण्डेय निन्नी. इसी क्रम में 8 दिसम्बर को उन्होंने चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति के तत्वाधान में पदमश्री स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सांसद पं बाल कृष्ण शर्मा नवीन की जयंती परेड स्थित शिक्षक पार्क में मनाई.
इस मौके पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया. नवीन की प्रतिमा की साफ- सफाई कर माला अर्पण कर उनको नमन किया गया. इसके बाद विचार संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा की देश की आजादी में नवीन जी का अदभुत योगदान रहा है. उनको बार-बार याद किया जाएगा. उन्होंने हिंदी और साहित्य व पत्रकारिता के जरिए उन भारतीयों मे साहस और राष्ट्रीय चेतना भरने का काम किया जो अंग्रेजों से प्रताड़ित थे. इस तरह से उन्होंने आजादी के आन्दोलन से भारतीयों को जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया.
विद्यार्थी जी के शहीद होने के बाद वर्षों तक नवीन जी ने प्रताप अखबार का सम्पादन कर बिर्टिश हुकूमत की दमन कारी नीतियों का विरोध किया और इसी वजह से उनको जेल जाना पड़ा. हिंदी भाषा के लिए उन्होंने संसद से सड़क तक संघर्ष किया. उनके इस संघर्ष को भारतीय भुला नहीं सकते. आज के युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए. उनका जन्म 8 दिसम्बर को 1897 को ग्वालियर के सुजालपुर के भयाना गांव में हुआ था. बता दें कि सन्गोष्ठी का संचालन प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया. सभा में शिक्षक अनिल त्रिपाठी, तिलक चंद्र कुरील ,रवि दत्त मिश्रा ,हषिर्त शुक्ल, संतोष शर्मा , दिनानाथ आदि उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें-दुनिया भर के लिए चुनौती बने अल्जाइमर रोग का इलाज करेगा पान का पत्ता…लखनऊ विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण खोज