Kanpur: अंग्रेजों के खिलाफ अपने घर में करते थे गुप्त बैठकें… मुंशी राम शर्मा सोम पर डाक टिकट जारी करने की मांग

January 12, 2026 by No Comments

Share News

Kanpur: चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत द्वारा सुप्रसिद्ध शिक्षाविद्, समाज सुधारक एवं वेदों के महान अनुवादक मुंशी राम शर्मा सोम की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित सोम वाटिका, सिविल लाइंस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व सोम जी की प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई कर विधिवत माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि मुंशी राम शर्मा सोम महान युगपुरुष एवं ऋषि तुल्य व्यक्तित्व थे, जिन्होंने चारों वेदों का सरल हिंदी में अनुवाद कर जनमानस तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजी हुकूमत के भय से कोई भी देशभक्तों को शरण देने का साहस नहीं करता था, उस कठिन समय में सोम जी ने अपने निवास पर देश के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों की गुप्त बैठकें आयोजित कर अंग्रेज विरोधी योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसे महान देशभक्त सोम जी की स्मृति में डाक टिकट जारी करने की मांग भी की। सभा का संचालन समिति के प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया। कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शिक्षक अनिल त्रिपाठी, एडवोकेट संतोष शर्मा, अर्पित शुक्ला, तिलक, चंद्र कुरील, विवेक दीक्षित, रवि दत्त मिश्रा, हर्षित शुक्ला तथा समाज सेविका प्रतिभा साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-कड़ाके की ठंड में एक युवक का साहसिक कार्य…डूबती महिला को बचाने के लिए कूदा नदी में-Video