Kanpur News: DIOS कार्यालय पर शिक्षकों का अनिश्चितकालीन अनशन… फिर जिला विद्यालय निरीक्षक ने उठाया ये कदम

June 26, 2025 by No Comments

Share News

Kanpur News: प्रधानाचार्य एवं व्यावसायिक शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन/उपवास पर अपनी मांगों को लेकर बैठे जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया और फिर देर रात जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा दिया.

शिक्षक राहुल मिश्रा ने समस्या को लेकर बताया कि बिल्हौर इंटर कॉलेज बिल्हौर कानपुर नगर में सरकार की महत्वकांक्षी योजना व्यावसायिक शिक्षा -ट्रेड अध्यापक प्रशिक्षण (एनटीटी) में अतिथि विषय विशेषज्ञ के रूप में सत्र 2010-11 से नियुक्त है।

सत्र 2014-15 से लगातार प्रतिवर्ष प्रबंधक, प्रभाकर श्रीवास्तव के द्वारा व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड अध्यापक प्रशिक्षण एनटीटी में कक्षा 11 व 12 छात्र-छात्राओं के प्रवेश में बाधा डाली जाती रही है। प्रत्येक वर्ष प्रार्थी को कक्षा 11 व 12 में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए जिलाधिकारी या उप जिलाधिकारी या जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देना पड़ता था। जिलाधिकारी /उप जिलाधिकारी/ जिलाविद्यालय निरीक्षक के आदेश पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश तो ले लिए जाते थे किंतु बाद में छात्र-छात्राओं को उत्पीड़न का भय दिखाकर उनका अन्य वर्गों में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

सत्र 2025 -26 में कक्षा 12 में अध्यनरत चार छात्र-छात्राओं को स्कॉलर नंबर जारी नहीं किया गया है, ना ही छात्र-छात्राओं से प्राप्त शुल्क सरकारी खाते में जमा किया गया है। स्कॉलर नंबर जारी न होने से छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने में दिक्कत होगी।

वर्तमान नवीन सत्र 2025 -26 में भी प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव के द्वारा अध्यापक प्रशिक्षण (एनटीटी) कक्षा 11 में एक भी छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं लिया गया है जबकि उनके द्वारा प्रवेश फार्म में व्यावसायिक शिक्षा के कालम को हटा दिया गया है।

वर्तमान नवीन सत्र 2025 -26 में विद्यालय की सभी कक्षाओं में प्रवेशित छात्र-छात्राओं से प्राप्त शुल्क को विद्यालय प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव के द्वारा बैंक में संचालित विभिन्न निधियों के खातों में अद्यतन जमा नहीं किया गया है। छात्र-छात्राओं से प्राप्त शुल्क को हड़पने के उद्देश्य अपने पास रखा गया है इस अवैध वसूली की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की थी किंतु जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच करवाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

विद्यालय प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश, माननीय हाई कोर्ट के आदेश, शासन के आदेशों, संयुक्त शिक्षा निदेशक के आदेश व न ही जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशों को मानते हैं जैसे माननीय उच्च न्यायालय में आयोजित याचिका संख्या 3028/2025 में पारित आदेश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर द्वारा प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव को दिनांक 25/4/2025 व 12.5.2025 को विद्यालय में तदर्थ प्रधानाचार्य प्रेमचंद त्रिपाठी को कार्यभार ग्रहण कराने के लिए निर्देशित किया गया था किंतु प्रबंधक द्वारा माननीय उच्च न्यायालय एवं विभागीय आदेशों की अवहेलना करके तदर्थ प्रधानाचार्य प्रेमचंद त्रिपाठी को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया है।

मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्रार्थी के द्वारा (संदर्भ संख्या 15164240195035 दिनांक 22 अक्टूबर 2024, संदर्भ संख्या 12164250002025 दिनांक 6 जनवरी 2025 व संदर्भ संख्या 40016425030 768 दिनांक 14 मई 2025) व शिक्षक प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के डॉ शैलेंद्र द्विवेदी के द्वारा संदर्भ संख्या 200164250 11399 विद्यालय प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत की थी,किंतु जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर के द्वारा प्रबंधक से अभिलेख मांगे गए हैं जांच गतिमान है जांच पूर्ण होने के उपरांत गुण दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी टिप्पणी लगाकर शिकायत को प्रबंधक के विरुद्ध बिना कोई कार्रवाई किए पुंजित/ निस्तारित कर दिया जाता है।

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कक्षा 6, 7 व 8 के छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार के शुल्क लेने पर रोक है, किंतु प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव के द्वारा अवैध वसूली की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की थी किंतु जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच करवा कर भी कोई कार्रवाई नहीं की।

विद्यालय को इंटरमीडिएट कॉमर्स वर्ग की मान्यता सवित्त प्राप्त है किंतु प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव के द्वारा कॉमर्स वर्ग की मान्यता को वित्त विहीन बताकर अवैध वसूली की जा रही है इस अवैध वसूली की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की थी, किंतु जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच करवाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की।

विद्यालय की उक्त शिकायतों के स्थाई समाधान हेतु भ्रष्ट प्रबंध समिति को भंग कर, कंट्रोलर नियुक्त करने की मांग कई बार प्रार्थी के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक से की किंतु जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पता नहीं क्यों भ्रष्ट प्रबंध समिति को भंग कर कंट्रोलर नियुक्त नहीं किया जा रहा है

इन्हीं सभी गंभीर अनियमिताओं को देखते हुए प्रार्थी शैलेंद्र अवस्थी एवं प्रार्थनी चित्रांशी सिंह दिनांक 25 जून 2025 दिन बुधवार समय प्रातः 11:00 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बैठ गए जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में देर रात जिलाविद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और फिर बिल्हौर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवम व्यावसायिक शिक्षकों द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन/उपवास समाप्त कराया. इसी के साथ ही 27 जून 2025 को प्रधानाचार्य एवं व्यावसायिक शिक्षकों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने का आश्वाशन भी दिया गया।

ये भी पढ़ें-Kanpur: नवागंतुक DIOS संतोष कुमार राय से मिले शिक्षक…सामने रखी ये समस्याएं