Kanpur News: SSC और UP पुलिस में चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Share News

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में न्यू दस्तक क्लासेस काकादेव में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को प्रतिययोगी परीक्षाओं एसएससी और उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अंतिम रूप से चयनित होने पर 300 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान किया गया. कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक पार्क में न्यू दस्तक संस्थान द्वारा कराया गया।

Students selected in SSC and UP Police were honored

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अरुण पाठक एमएलसी, मुकेशजी विभाग सह संपर्क प्रमुख आरएसएस के द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि डॉ शैलेंद्र द्विवेदी एवं जिलामहामंत्री राहुल मिश्रा ने न्यू दस्तक क्लासेज के डायरेक्टर विकास पाठक के साथ मिलकर अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों को शील्ड एवम मैडल पहनाकर सम्मानित किया.

Students selected in SSC and UP Police were honored

इसी के साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके अतिरिक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश चौधरी कमिश्नर सेल टैक्स,राजेश पांडे आईजी, लल्लन सिंह डीआईजी, महेंद्र सिंह डीआईजी, अनुराग पटेल आईएएस, समेत समाज के कई नामचीन हस्तियां उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें-छात्र नहीं लिख सका दिनों के नाम…अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसा शिक्षक को जमकर फटकारा-Video