Kanpur: सरसैया घाट पर मां गंगा की हुई महाआरती…किया दीप दान

February 1, 2026 by No Comments

Share News

Kanpur: जन जागृति मंच द्वारा विनोद मिश्रा के नेतृत्व में मांघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को सरसैया घाट में मां गंगा का पूजन एवं महा आरती कर दीपदान किया गया. इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष एवं दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य विनोद मिश्र ने कहा कि माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु मां लक्ष्मी और चंद्र देव जी की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है आज के दिन गंगा स्नान करने एवं दान पुण्य करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और मां गंगा की महा आरती कर सरसैया घाट पर दीप दान किया गया.

पंडित विनोद मिश्रा ने कहा कि मां गंगा के दर्शन मात्र से मोक्ष की प्राप्त हो जाती है हम सभी को मां गंगा की स्वच्छता पवित्रता एवं सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. हमें प्रदूषण रहित गंगा प्रदूषण रहित कानपुर का संकल्प लेना होगा. आज भी यदा कदा मां गंगा में गंदगी गिरने के समाचार अखबारों में प्रकाशित होते हैं.

अभी कल के अखबार में ही पढा है कि तीन दिनों के लिए कुछ दिनों बाद सीसामऊ नाले के कार्य के लिए गंदगी को गंगा में पहले की भांति उड़ेला जाएगा इन खबरों को सुनकर पढ़कर मां गंगा के भक्तों को अपार कष्ट होता है. मां गंगा एक सामान्य नदी नहीं है मां गंगा मोक्षदायिनी है. यद्यपि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार गंगा सफाई के प्रति बेहद गंभीर है गंगा सफाई के नाम पर अरबों रूपया खर्च हो जाने के बावजूद अब तक मा गंगा पूर्ण रूप से साफ नहीं हो सकी है. अधिकारी आज भी अपने दायित्व के प्रति गंभीर नहीं है हम सभी को गंगा में मूर्तियां फूल पॉलिथीन आदि नहीं डालना चाहिए. इस अवसर पर दीनानाथ द्विवेदी, डॉक्टर हेमंत मोहन, एडवोकेट कौशल किशोर शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, गुरु नारायण गुप्ता, पूर्व पार्षद सुरेश गुप्ता, डॉक्टर कुशल द्विवेदी, संदीप साहू, सचिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-Ajit Pawar Plane Crash: “फोटो खिंचवाने के 100 रुपए लगेंगे…” अजीत पवार के निधन के बाद वायरल हुआ भावुक- Video