Kanpur: जुलाई 1940 को लंदन की जेल में इस क्रांतिकारी ने चूम लिया था फांसी का फंदा…
Kanpur Udham Singh’s Birth Anniversary: चंद्रशेखर आज़ाद जन कल्याण समिति, भारत द्वारा लंदन कांड के अमर शहीद उधम सिंह की जयंती पूर्व संध्या पर कमला नेहरू पार्क में युवा प्रेरणा सभा आयोजित की गई। सभा में क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस एवं राष्ट्रभक्ति की प्रशंसा करते हुए श्रद्धांजलि दी।
सभा की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग कांड का बदला लंदन जाकर जनरल डायर को अपनी गोली का निशाना बनाकर लिया था। जब जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था तब वह बहुत छोटे थे. उस वक्त वह घटना के बाद भाग गए थे लेकन हाथ में खून से सनी मिट्टी लेकर जनरल डायर को मारने का संकल्प लिया था. इस संकल्प को उन्होंने 21 वर्ष बाद पूरा किया.

उधम सिंह की जयंती मनाते संस्था के पदाधिकारी
उन्होंने भारत माता की जय और ब्रिटिश राज के विरुद्ध विद्रोह करते हुए ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष किया तथा 31 जुलाई 1940 को लंदन की जेल में फांसी का फंदा चूम लिया। उन्होंने देश के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए जो कर्तव्य निभाकर आत्मबलिदान दिया, उसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।
सभा का संचालन संदीप साहू ने किया। सभा में राजेश बाजपेई, सत्येंद्र सोनकर, हर्षित शुक्ला, बी.डी. जयसवाल, विजय नारायण मिश्रा, अनिल त्रिपाठी समाजसेवीका प्रतिभा साहू उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सड़क पर महिला को जड़े थप्पड़…सिर से निकला खून- Video