चलते-फिरते एक और मौत…कार मे डीजल भरवा रहा शख्स जमीन पर गिरा धड़ाम-Video

February 12, 2026 by No Comments

Share News

Heart Attack Viral Video: चलते-फ‍िरते एक और मौत। यूपी के लख‍ीमपुर में 28 साल के मसरूर कार में डीजल भरवा रहे थे। तभी वह अचानक धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही सेकंड में उनकी मौत हो गई। मसरूर ड्राइव‍िंग कर पर‍िवार पालते थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स पेट्रोल पंप पर खड़ा है और कार में डीजल भरवा रहा है. इसी दौरान वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ता है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले से सामने आया है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की चिंता बढ़ गई है,क्योंकि कई महीनों से इस तरह के वीडियोज सामने आ रहे हैं.

घटना पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव बिनोरा निवासी मसरूर खान के साथ हुई. वह रविवार को पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढखेरवा रोड पर लखाही गांव के पास लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर कार में डीजल भरवा रहे थे, तभी वह अचानक जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में र‍िकॉर्ड हो गई जो कि अब वायरल हो रही है.

सीएचसी निघासन में इमरजेंसी में तैनात डॉ. टीएन सिंह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि युवक अस्पताल में ब्रॉड डेड लाया गया था. डाक्टर ने दावा किया कि युवक को देखने पर से लग रहा था कि उसे अचानक हार्ट अटैक आया और इसीलिए उसकी मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नंबरदार का 28 वर्षीय बेटा मसरूर खान डीजल भरावाने वक्त कार से उतरकर कार का शीशा साफ करने लगा था तभी इस दौरान अचानक चक्कर आने पर वहीं पर गिर पड़ता है. इस दौरान पंप पर मौजूद लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें-Health Tips: हार्ट अटैक से बचने के लिए आप कर सकते हैं ये पांच काम…