Lucknow: शिक्षकों एवं युवा महिलाओं के लिए 3 से लखनऊ में शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, पढ़ें पूरी जानकारी

November 2, 2025 by No Comments

Share News

Lucknow: नारी सेवा समिति लखनऊ के तहत “Teaching with Purpose, Thriving with Impact: Empowering Educators, Elevating Youth” शीर्षक से अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 3 नवम्बर से 10 नवम्बर तक होगा. यह कार्यशाला Professors Without Borders (Prowibo) के सहयोग से नारी सेवा समिति के परिसर, निकट कैसरबाग, लखनऊ में होगा.

कल यानी 3 नवम्बर को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर उद्घाटन होगा और समापन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होगा. कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम संयोजक सेवानिवृत्त प्रोफेसर विभा अग्निहोत्री ने दी. कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे. कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों एवं युवा महिलाओं को अनुभावात्म अधिगम, सामाजिक-भावनात्मक विकास तथा परियोजना-आधारित शिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाना है.

ये भी पढ़ें-किस्मत या चमत्कार…युवक ने लॉटरी में जीते ₹240 करोड़; रुला देगी लकी नम्बर चुनने की कहानी!Video