किस्मत या चमत्कार…युवक ने लॉटरी में जीते ₹240 करोड़; रुला देगी लकी नम्बर चुनने की कहानी!Video

October 29, 2025 by No Comments

Share News

UAE Lottery Winner Anil kumar Bolla: जीवन में कभी-कभी ऐसे काम हो जाते हैं कि हम ये निर्णय नहीं ले पाते कि ये किस्मत थी या फिर चमत्कार. ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ उस वक्त हुआ जब उसने ₹240 करोड़ की लॉटरी जीत ली. हालांकि इसको लेकर कम ही लोग विश्वास कर सकेंगे लेकिन इस शख्स ने अपनी इमोशनल कहानी को शेयर किया है जो कि वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस शख्स का नाम अनिल कुमार बोला (Anil kumar Bolla) है जो कि अबू धाबी (UAE) में रहते हैं और भारतीय हैं. वह 29 साल के हैं. वह कहते हैं कि लॉटरी का लकी नम्बर चुनने के लिए उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन की तारीख को लकी नंबर के तौर पर चुना और ₹240 करोड़ की लॉटरी जीत ली. यह जीत यूएई लॉटरी के इतिहास की सबसे बड़ी जैकपॉट राशि है.

हालांकि पिछले महीने भी दुबई में रहने वाले एक और भारतीय, संदीप कुमार प्रसाद (उत्तर प्रदेश) ने 15 मिलियन दिरहम (₹35 करोड़) की लॉटरी जीती थी. तो वहीं लगातार भारतीयों की जीत को लेकर अबू धाबी की लॉटरी में चर्चा गर्म हो गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लकी ड्रा का आयोजन 18 अक्टूबर को किया गया था. यह अनिल कुमार के लिए लकी दिन था क्योंकि उन्होंने 100 मिलियन दिरहम (लगभग ₹240 करोड़) का इनाम जीत लिया. यूएई लॉटरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अनिल का इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा, “For Anilkumar, October 18 wasn’t just another day, it changed his life forever!” वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जब अनिल को चेक सौंपा गया, तो उसकी आंखों में मां के लिए तमाम भावनाएं थीं और आंखें खुशी से नम थीं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनिल कुमार बता रहे हैं कि उन्होंने लकी नम्बर चुनने के लिए कुछ खास विचार नहीं किया था. बस आसान विकल्प चुना और आखिरी नंबर के तौर पर अपनी मां का जन्मदिन की डेट को डाल दिया जिसने उनका जीवन बदल दिया. शायद मां का आशीर्वाद काम आ गया.

अनिल ने साझा किया अनुभव

अनिल ने अपने जीत को लेकर अनुभव शेयर किए हैं और कहा है कि जब मुझे पता चला कि मैं जीत गया हूं, तो मैं सोफे पर बैठा हुआ था और इस खबर को सुनते ही शॉक हो गया. यकीन नहीं हो रहा था कि यह सच है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह खुशी के आंसू पोछते हुए दिख रहे हैं.

 क्या करेंगे ₹240 करोड़?

अनिल कुमार कहते हैं कि  इस पैसे का इस्तेमाल सोच-समझकर करुंगा. इसको लेकर परिवार और इंवेस्टमेंट दोनों के बारे में सोच रहा हूं. वह ये भी कहते हैं कि इस रकम का कुछ हिस्सा समाज की भलाई के लिए भी लगाना चाहता हूं. वह कहते हैं कि वह अपनी फैमिली को यूएई लाना चाहते है और कुछ वक्त उनके साथ बिताना चाहते हैं. वह हंसते हुए कहते हैं कि एक सुपरकार तो जरूर खरीदूंगा और किसी 7-स्टार होटल में सेलिब्रेट करूंगा.

शुक्रिया अदा किया

अनिल कुमार ने यूएई लॉटरी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस मंच ने न सिर्फ उन्हें मौका दिया, बल्कि हजारों लोगों को उम्मीद भी दी. इसी के साथ ही वह कहते हैं कि मैं मानता हूं कि आपके साथ जो भी होता है उसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है. हर खिलाड़ी को कोशिश जारी रखनी चाहिए एक दिन किस्मत जरूर साथ देगी.

ये भी पढ़ें-मशरूम में है लिवर कैंसर का इलाज… इस प्रोफेसर की बड़ी खोज ने जगाई नई उम्मीद