Lucknow: यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में इस जिले को मिला पहला स्थान… मुख्य चिकित्साधिकारी सम्मानित
Lucknow: कार्यालय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के द्वारा सम्पन्न हुई। इस मौके पर लखनऊ मण्डल के सभी जनपद लखनऊ, सीतापुर, हरदोई लखीमपुर खीरी, उन्नाव और रायबरेली के मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने हिस्सा लिया.
बैठक में जनपद स्तर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मण्डल के समस्त 118 सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र के विकित्सा अधीक्षकों के द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मासिक समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया गया। बैठक में मण्डलीय एनएचएम के समस्त प्रबन्धकों एवं एसएमनेट यूपीटीएसयू एवं यूनीसेफ के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद लखनऊ को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मण्डलायुक्त के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा आयुष्मान भारत अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, संस्थागत प्रसव, एचएमआईएस, एनसीडी स्क्रीनिंग सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला एवं आयुष्मान आरोग्य शिविर शासन के निर्देशानुसार नियमित रूप से आयोजित किया जाए तथा सभी इकाइयों में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी मानिटरिंग सुनिश्चित की जाए। निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण शत-प्रतिशत एनएचआईएस पोर्टल पर कराया जाए।
बैठक के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा लखनऊ की एक स्वास्थ्य इकाई का वीडियों काल के माध्यम से निरीक्षण किया गया। मण्डलायुक्त ने जनपद लखनऊ को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर बधाई देते हुए सभी जनपदों को अपने-अपने संकेतकों में सुधार लाने के निर्देश दिए, ताकि राज्य स्तर पर रैंकिंग में सभी जनपद शीर्ष दस में स्थान प्राप्त कर सकें।
बैठक में अपर निदेशक ने निर्देशित किया कि सभी अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को चिकित्सालयों में शत-प्रतिशत निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाए। यदि कोई पात्र लाभार्थी चिकित्सालय में आए तो उसे योजना के संबंध में समुचित जानकारी दी जाए। साथ ही सभी चिकित्सालय आन लाइन के माध्यम से पंजीकरण एवं आनलाइन रिपोर्टिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। रोगियों की आभाआईडी अवश्य बनाई जाए। सभी चिकित्सालय रोगियों का विवरण आभा आधारित आनलाइन पंजीयन किया जाए।
बैठक में ही वर्चुअल माध्यम से जनपद खीरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा के अधीक्षक वि सिंह के द्वारा वार्ड में भर्ती मरीजों, वार्डों की साफ-सफाई एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का सजीव (लाइव) निरीक्षण किया गया तथा अधीक्षक के कार्यों की प्रशंसा भी मण्डलायुक्त के द्वारा की गई। मण्डलायुक्त के द्वारा आगामी बैठकों में इसी प्रकार से विडियों के माध्यम से चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जायेगा।
ये भी पढ़ें-चलते-फिरते एक और मौत…कार मे डीजल भरवा रहा शख्स जमीन पर गिरा धड़ाम-Video