Noida News: सैलरी को लेकर कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन…पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले-Video
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां फेज-2 में सैलरी की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन जारी है लेकिन इसी दौरान हिंसक झड़प होने के कारण पुलिस और मजदूरों के बीच जमकर झड़प हो गई. आरोप है कि क्रोधित कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव किया. साथ ही तोड़फोड़ भी की. उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.
इस घटना को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह कर्मचारियों और पुलिस में बड़ी झड़प छिड़ी हुई है. तो वहीं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दिया जिससे घंटों लोग जाम में फंसे रहे.
𝗥𝗢𝗔𝗗 𝗕𝗟𝗢𝗖𝗞 = 𝗣𝗨𝗕𝗟𝗜𝗖 𝗛𝗔𝗥𝗔𝗦𝗦𝗠𝗘𝗡𝗧 📉🚨
Sector 59 to 62 Noida Metro route par protest ki wajah se log ghanton se fase hain. Apni maang ke liye sadak jaam karna kitna jayaz hai? 🛣️🚫
Office going public ki pareshani ka zimmedar kaun? Protest zarur karein, par… pic.twitter.com/9alcNgl7E6— Gaurav (@k_gauravs) April 13, 2026
बता दें कि आज यानी सोमवार की सुबह करीब 9.30 बजे एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी बड़ी संख्या में सड़क पर एकत्र हो गए और वेतन की मांग करने लगे. इसी दौरान पुलिस से नोकझोंक हो गई और फिर इसके बाद प्रदर्शन कंट्रोल से बाहर होने लगा. इस पर भीड़ को वहां से तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया तो हंगामा और बढ़ गया.
Protest over low minimum wage by private employees in UP’s Noida turned violent. Several agitators were seen attacking and vandalising police vans and private vehicles. pic.twitter.com/15LfmED5cl
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 13, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कर्मचारी पुलिस पर पत्थर फेंक रहे हैं और पुलिस की गाड़ी को भी सड़क पर पलट रहे हैं तो वहीं पुलिस अपना बचाव करती दिख रही है. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए.
#WATCH | Uttar Pradesh: Vehicles and properties vandalised and stones pelted in Phase 2 of Noida where a large number of employees of a company gathered in protest over their demands for a salary increment. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control.… pic.twitter.com/1B0axJZSBN
— ANI (@ANI) April 13, 2026
बवाल को लेकर पुलिस ने बताया कि हजारों श्रमिक सड़क पर उतर कर बवाल कर रहे हैं. सेक्टर-1 में जहां श्रमिकों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस की 2 गाड़ियों को भी पलट कर आग लगा दी गई. सेक्टर-62 में भी प्रदर्शन शुरू हुआ.
नोएडा में पिछले 3 दिनों से हजारों की संख्या में कर्मचारी सड़को पर धरने पर बैठे हुए हैं ,
नोएडा के NSEZ और होजरी काम्प्लेक्स में अधिकतर कर्मचारी काम करते हैं, इनका आरोप है की 10 घंटे से ज़्यादा काम करते हैं
मगर उसके बाद भी उन्हें 12 से 15 हज़ार रुपए ही मिलते है , ओवर टाइम के… pic.twitter.com/hocrqR6Vdv
— Mahender Mahi (@MahendrMahii) April 11, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 दिन से मजदूर सैलरी में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे. ये मांग लेबर एक्ट के तहत की जा रही थी. दरअसल हाल ही में लेबर एक्ट के तहर सैलरी में बढ़ोतरी की गई है. इसी की मांग मजदूर कर रहे थे. तीन दिन से मजदूरों को समझाने का काम किया जा रहा था लेकिन आज उनके प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. तो वहीं उग्र प्रदर्शन के बाद डीएम और पुलिस अधिकारी लगातार उनको समझा रहे हैं तो वहीं पिछले तीन दिन से भी आश्वासन दिया जा रहा था कि वेतन से जुड़ी सभी समस्याएं सुलझा ली जाएंगी, लेकिन कल जब डीएम के साथ पुलिस कमिश्नर और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के बीच बातचीत हुई तो उसी समय मजदूरों में असहमति देखने को मिली थी.
#WATCH | Uttar Pradesh: A vehicle torched during a protest by a large number of employees of a company over their demands for a salary increment, in Phase 2 of Noida. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control. pic.twitter.com/a2athgYrTT
— ANI (@ANI) April 13, 2026
बता दें कि कंपनियां यहां पर कर्मचारियों से 9-10 हजार में 10-10 घंटे काम कराती हैं लेकिन सैलरी नहीं बढ़ा रही हैं. सोशल मीडिया पर कर्मचारियों के बयान वायरल हो रहे हैं जिसमें उनका कहना है कि 11 हजार सैलरी है लेकिन 4 हजार का सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है. कहां से रहने के लिए किराया दें और बच्चों को कैसे पढ़ाएं. तो वही एक अन्य का कहना है कि नेता और विधायकों, सांसदों के ऐशो-आराम में कोई कटौती नहीं होती केवल कर्मचारियों को ही क्यों परेशान किया जाता है. हम काम भी करते हैं और सैलरी भी हमें उतनी नहीं मिलती कि हम दो वक्त की रोटी खा सकें और बच्चों को पढ़ा सकें.
At SECTOR 62 #NOIDA,
Protests have broken out as workers raise concerns over the current labour salary cap, saying it no longer matches today’s cost of living.
Police and local authorities are on the ground to manage the situation and keep things calm. At the same time,… pic.twitter.com/g9B2RBxGJP
— Aman Kumar Sharma 🇮🇳 (@imamanks) April 13, 2026
विरोध प्रदर्शन में गारमेंट एक्सपोर्ट की करीब 10 कंपनियों के हजारों कर्मचारी शामिल हैं. इनका सालाना इंक्रीमेंट इस बार 250 से 350 रुपए हुआ है। ये न्यूनतम वेतन 18–20 हजार रुपए चाहते हैं और इसी की मांग कर रहे हैं. एक कर्मचारी महिला ने कहा कि 10-10 घंटे काम कराने के बाद केवल 12 हजार रुपए दिए जाते हैं जबकि कम से कम 30 हजार सैलरी होनी चाहिए. इस महंगाई में आप ही बताए कि कैसे 12 हजार में खर्च पूरा हो.
ये भी पढ़ें-बीच सड़क लड़की के साथ जबरदस्ती करने वाले लड़के का Video वायरल…पुलिस ने किया गिरफ्तार