सपा नेता का पिस्टल लाइसेंस निरस्त…पेट्रोल पंप भी सील; बेटा-भतीजा जेल में

March 21, 2026 by No Comments

Share News

Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर में सपा (समाजवादी पार्टी) के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिस्टल लाइसेंस निरस्त कर दिया है. साथ ही पेट्रोल पंप भी सील कर दिया है.

दरअसल प्रशासन ने ये कार्रवाई सिविल लाइंस क्षेत्र में इंडियन ऑयल के फील्ड ऑफिसर की कार पर हुई फायरिंग के मामले में की है. बीते 14 जनवरी की रात सिविल लाइंस इलाके में इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार के घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की गई थी. यह घटना उस समय हुई जब वह आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान पर मौजूद थे.

बाद पुलिस ने छानबीन की तो सपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर के बेटे हिमांशु सागर और उसके चचेरे भाई नितिन का नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तो वहीं घटना में जिस पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था उसका लाइसेंस सुरेंद्र सागर के नाम पर था.

पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर रामपुर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सख्त कदम उठाते हुए सुरेंद्र सागर का पिस्टल लाइसेंस निरस्त कर दिया साथ ही शाहबाद स्थित पेट्रोल पंपों की भी जांच कराई गई तो जांच में एक पेट्रोल पंप में अनियमितताएं पाई गईं. इस पर जिला प्रशासन ने उसे भी सील कर दिया. हालांकि अभी सपा नेता के दूसरे पेट्रोल पंप की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-संत प्रेमानन्द महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…आधे घंटे के संवाद में ये हुई बात-Video