Shamli Video: एक्सीडेंट में मृत महिला के कान से वार्ड बॉय ने निकाल लिए सोने के कुंडल… सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक हरकत

April 20, 2025 by No Comments

Share News

Shamli Video: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स मौत के मुंह में जा चुकी महिला के कान से कुछ निकाल कर अपनी जेब में रख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ये सीसीटीवी फुटेज शामली के जिला अस्पताल का है. जहां एक वार्ड बॉय की शर्मनाक हरकत सामने आई है.

दरअसल सड़क हादसे में मृत महिला श्वेता के सोने के कुंडल वार्ड बॉय ने चुरा लिया. श्वेता मेरठ जा रही थीं तभी बस की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। आनन फानन में महिला को शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था. जहां पर इमरजेंसी में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया.

तो वहीं जब परिजनों ने महिला का शव देखा तो कान से कुंडल गायब थे. इस पर अस्पताल में हंगामा काटा तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पूरा मामला सामने आ गया. घटना से परिजन और आम लोगो में बेहद आक्रोश व्याप्त हो गया है. ये मामला थाना आदर्श मंडी क्षेत्र से सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिजनों के आरोप लगाए जाने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो वार्ड ब्वॉय की करतूत सामने आ गई. इस मामले में अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.

श्वेता नाम की महिला अपने परिजन के साथ मेरठ के लिए जा रही थी. जब वह थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के बाईपास पर पहुंचे तो उनका एक्सीडेंट हो गया. जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक वार्ड बॉय ने बड़ी सफाई से महिला के शव से कान के कुण्डल पर हाथ साफ कर दिया. जब महिला के परिजनों ने देखा की महिला के कानों से कुण्डल गायब हो गए है तो उन्होंने अस्पताल मे हंगामा किया.

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है. हालांकि अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ शैलेन्द्र चौरसिया ने मीडिया को मामले की जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई करने की बात बताई है.

ये भी पढ़ें-Lucknow: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के 5 जोन, 16 सर्किल और 54 थानों का पुर्नगठन… ये कर दिए गए बड़े बदलाव