Vastu Tips: अगर घर में कहीं वास्तु दोष है, तो करें ये सरल उपाय, आर्थिक समस्या दूर करने को इस तरह करें गणेश जी की पूजा
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र और धर्म ग्रंथों के अनुसार लोग अपने कार्यों को करते हैं। वास्तु के अनुसार घर से लेकर दुकान तक बनवाने का प्रचलन बड़ा ही पुराा रहा है। मान्यता है कि वास्तु के अनुसार बने मकान व दुकान में हर वक्त तरक्की होती रहती है, लेकिन कभी-कभी किन्हीं कारणों से कुछ वास्तु दोष घरों व दुकानों में रह जाते हैं।
इसके लिए तमाम लोग पूजा-पाठ, हवन आदि भी कराते हैं। इसी क्रम में इस लेख में भारतीय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान लखनऊ के निदेशक आचार्य विनोद कुमार मिश्र आपको कुछ सरल उपाय बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसारी से घर के वास्तुदोष को खत्म कर सकते हैं।

घर में वास्तुदोष का निवारण के लिए करें ये उपाय
घर का जो हिस्सा वास्तु के अनुसार सही न हो, वहां घी मिश्रित सिंदूर से स्वस्तिक चिन्ह दीवार पर बना दें। इससे वास्तु दोष का प्रभाव कम होने लगता है।
आर्थिक समस्या के निवारण के लिए करें ये उपाय
अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार स्वेत दूर्वा घी में डुबाकर “ॐ गं गणपतये स्वाहा” से आहूति दें। ऐसा करने पर आर्थिक समस्या से निजात मिलता है।
कार्य में विफलता-अपयश निवारण के उपाय
जिन लोगो को हर काम में विफलता मिलती है और अपयश मिलता रहता है, वे लोग साल (धान का लावा) में घी मिलाकर गणपति मंत्र से हवन करें तो कार्य सिद्ध होंगे और यश की वृद्धि होगी।