Video: 10 वीं फ्लोर से गिरी लिफ्ट, कुछ सेकेंड पहले ही अंदर से निकले बच्चे, वीडियो देख कांप गई रूह

August 1, 2023 by No Comments

Share News

Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक लिफ्ट का है और इसमें कुछ बच्चे सवार हैं. देखा जाता है कि बच्चे लिफ्ट से बाहर आते हैं और उनके बाहर आने के चंद सेकेंड बाद ही लिफ्ट तेजी से गिर जाती है, जिसे देखकर रूह कांप जाती है. यह घटना पुणे की बताई जा रही है. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दे रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज 47 सेकंड का है, जिसमें एक बच्चा दिख रहा है जो कि लिफ्ट में खड़ा है और वह अपने दोस्त से बात कर रहा है. कुछ पल बाद लिफ्ट का दरवाजा खुलता है और दोनों उससे बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद लिफ्ट के दरवाजे बंद होते हैं और फिर जोर-जोर के झटकों की आवाज आती है। इतना ही नहीं लिफ्ट में वाइब्रेशन भी देखी जा सकती है। साफ पता चल रहा है कि लिफ्ट नीचे गिर रही है

यह घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है और इस वीडियो को ट्विटर पर ‘क्राइम कंट्रोल रिफॉर्म ऑर्गेनाइजेशन ऑल इंडिया’ (@crocrimehq) हैंडल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 31 जुलाई को पोस्ट किया गया. उन्होंने कैप्शन में बताया – पुणे: 10वीं फ्लोर से गिरी लिफ्ट, गिरने से कुछ सेकेण्ड पहले ही अंदर से निकले थे बच्चे। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मेंटेनेंस वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। हिंजवडी पुलिस ने लिफ्ट की मेंटेनेंस एजेंसी, बिल्डर और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और धारा 34 (सामान्य इरादा) के तहत लापरवाही का मामला दर्ज किया गया हैय यह शिकायत भरत चौधरी नाम के शख्स ने कराई, जो इसी बिल्डिंग में रहते हैं। इस भयंकर दुर्घटना के ठीक पहले उनका 11 साल का बेटा और पत्नी ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया था.