Mirzapur: 4 शादियां करने के बाद बनवा डाला किलानुमा 14 मंजिला इमारत, एक डाक्टर के अजीब शौक ने गांव वालों को डाला मुसीबत में, अब उठी ये मांग

August 1, 2023 by No Comments

Share News

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक डाक्टर से जुड़ी चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. एक डाक्टर ने खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए मात्र 1200 स्क्वायर फ़ीट कि जगह में किलानुमा 14 मंजिला बिल्डिंग खड़ी कर दी. आसमान छूती यह बिल्डिंग दूर से देखने में किसी सुरंग या किले से कम नहीं लगती है. बताया जा रहा है कि डाक्टर इस इमारत को और ऊंचा बनवा रहे थे लेकिन आस-पास वालों के विरोध के बाद उन्होंने काम रोक दिया था. इस इमारत का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इमारत के साथ ही डाक्टर को शादी करने का भी शौक है. इसीलिए उसने एक के बाद एक चार शादियां की, जिससे 6 बच्चे भी हैं. मामला मिर्जापुर के चुनार तहसील में अदलहाट के श्रुतिहार ग़ांव के सियाराम सिंह पटेल का है. खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए उन्होंने किलानुमा 14 मंजिला बिल्डिंग बनवा डालीचार शादियां भी कर डाली. आस-पास के लोग कहते हैं कि उसने आज से दो दशक पहले इस बिल्डिंग का निर्माण कराना शुरू किया था और फिर धीरे-धीरे जब बिल्डिंग की ऊंचाई बढ़ने लगी तो आस-पास के रहने वाले लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया और अदलहाट थाने में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी. इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप पर बिल्डिंग का निर्माण कार्य रुका. इसी के साथ लोगों ने बताया कि पिछले दो दशक से ऐसे ही ये इमारत खड़ी है और पिछले दस सालों से कानूनी विवाद के कारण बंद पड़ी है. इसमें कोई रहता नहीं है. तो वहीं जर्जर हाल में होने के कारण लोगों ने जिला प्रशासन से इसे गिरवा देने की मांग की है. क्योंकि लोगों का कहना है कि यह कभी भी गिर सकती है और इसकी वजह से बड़ी घटना हो सकती है.

वहीं यहां के लोग सियाराम पटेल के बारे में बताते है और कहते हैं कि, सियाराम सिंह पटेल की तीसरी पत्नी के बच्चे गुजारा भत्ता के लिए कोर्ट गये थे. इसी के बाद से ही इमारत पूरी तरह से बंद है. इसी के साथ लोग ये भी बताते हैं कि, दस साल पहले ही गांव छोड़कर सोनभद्र चले गए और वहीं पर बस गए. लोग कहते हैं कि जब से यह इमारत बनी है, तभी से चर्चा का विषय है.