Viral Video: बछड़े को टक्कर मारकर भाग रहा था कार वाला…फिर गायों के झुंड ने ऐसे दबोचा; Video में साफ दिखी मां की ममता
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कार वाले को गायों का झुंड सड़क पर रोककर खड़ा है और कार वाले को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है. कार वाले ने तमाम कोशिश की कि वह कार लेकर भाग जाए लेकिन गायों ने उसे जरा सा भी नहीं हिलने दिया और कार के चारो ओर घूमने लगी. दरअसल कार चालक गाय के बछड़े को टक्कर मारकर घसीटते हुए भाग रहा था, तभी गायों की झुंड ने कार को दौड़ाना शुरू किया और आखिरकार कार को रोक ही दिया.
गायों की इस हरकत को देखते हुए तुरंत स्थानीय लोग कार के पास आ गए और देखा कि कार के नीचे बछड़ा दबा हुआ था. आनन-फानन में लोगों ने कार को एक ओर से उठाकर बछड़े को बाहर निकाला. इसके बाद बछड़ा लंगड़ाते हुए निकला जो कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है. अपने बछड़े को देखने के बाद गायों का झुंड शांत हुआ.
The mother cow stopped the car to save her child. The calf of the cow had come under the car. This is called mother’s love❤️💝#SunnyLeone #Marco #PlaneCrash #StopCheapPoliticsOnALLUARJUN #MaxTheMovie #Encounter #KisanDiwas pic.twitter.com/ptfIeiJr62
— Sophia Martin (@SophiaMart49110) December 23, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार चालक ने रेलवे स्टेशन के पास बछड़े को टक्कर मारी थी और फिर बछड़े को घसीटते हुए भाग रहा था. वायरल वीडियो में मां की ममता साफ दिखाई दे रही है. जिस तरह से गायों के झुंड ने कार वाले को घेरा उससे ये बात साफ होती है कि मानो गायें कह रही हों की इस अपराधी को सजा दो.
ये वीडियो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का बताया जा रहा है. फिलहाल ये वीडियो करीब चार साल पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में जो डेट दिख रही है, उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो साल 2000 का है.
ये भी पढ़ें-BPSC Row: छात्रों पर लाठीचार्ज…Video शेयर कर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना; लालू यादव ने कही ये बात