Viral Video: समोसे के अंदर मिली मेंढक की टांग…फिर वीडियो में देखें क्या हुआ दुकान में

September 13, 2024 by No Comments

Share News

Viral Video Ghaziabad: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि समोसे के अंदर मेंढक की टांग मिली है. यह वीडियो गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अभय खंड में स्थित मिठाई की दुकान का बताया जा रहा है.

इस वीडियो में एक ग्राहक दुकान पर हंगामा करते हुए दिख रहा है और दावा कर रहा है कि इस दुकान पर समोसा खाने आए तीन लोगों में से एक के समोसे में मेंढक की टांग निकली है.

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स ने दावा किया है कि वह न्याय खंड क्षेत्र के रहने वाले अमन शर्मा हैं, जो अपने कुछ दोस्तों के साथ अभय खंड स्थित मिठाई शॉप पर समोसा खाने पहुंचे और कुछ समोसे अपने दोस्तों के साथ वहां से पैक करा कर ले गए. उनका दावा है कि उन्होंने जब समोसा खोला तो उनके होश उड़ गए क्योंकि समोसे में मेंढक की टांग पड़ी हुई थी.

इस पर वह समोसे को उसी हालत में लेकर दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने कहा कि गलती से हो गया होगा. हालांकि अमन ने दुकान पर पुलिस को भी बुला लिया. तो वहीं दुकानदार की सफाई पर एक शख्स ने कहा कि समोसे में मेंढक की टांग है, मसाले में जरूर पूरा मेंढक गिरा होगा. क्या तू खाएगा इस समोसे को. तो दूसरी ओर इस पूरी घटना को लेकर पुलिस के आने तक बवाल मचा रहा.

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कही ये बात
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद ही मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें वह समोसा नहीं मिला, जिसमें मेंढक की टांग निकलने का आरोप लगाया गया और न ही मौके पर कोई शिकायत करने वाला ही मिला है. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस सम्बंध में कोई लिखित शिकायत भी नहीं दी गई है. हालांकि समोसे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी. तो वहीं एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शांति भंग के आरोप में दुकानदार रामकेश का चालान भी किया गया है. फिलहाल मामले में आगे जांच की जा रही है.

यहां देखें वीडियो