Viral Video: इस सरकारी स्कूल के शिक्षक ने हारमोनियम बजाकर इस तरह सिखाया छात्राओं को भजन…जमकर हो रही तारीफ
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शिक्षक छात्राओं को भजन सिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह पहले हारमोनियम बजाते हुए भगवान श्रीकृष्ण का भजन गाते हैं इसके बाद छात्राएं इसे दोहराते हुए दिख रही हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग शिक्षक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि ये वीडियो बिहार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्देया, गोह (औरंगाबाद) से सामने आया है. और संगीत शिक्षक का नाम आकाश कुमार है. जानकारी सामने आई है कि शिक्षक आकाश नियमित रूप से बच्चियों को संगीत की शिक्षा देते हैं और उनको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं.
संगीत शिक्षक आकाश कुमार के साथ स्कूली बच्चें हारमोनियम के धुन पर संस्कृत के श्लोक-गीत गुनगुनाते हुए : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्देया, गोह (औरंगाबाद) pic.twitter.com/LHUczUantC
— Educators of Bihar (@BiharTeacherCan) October 24, 2024