Weather Alert: पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार होती रहेगी बारिश, 4 जुलाई तक जारी हुआ येलो अलर्ट

Share News

Weather Alert: उत्तर प्रदेश में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है तो वहीं मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है. जानकारी सामने आ रही है कि उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर यूपी के मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के तमाम इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई है तो वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही नैनीताल, उधम सिंह, चंपावत, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश हो रही है. 2 जुलाई को भी राज्य में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 3 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में तो वहीं 4 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ देहरादून, टिहरी पौड़ी जिलों में भारी बारिश होगी. लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.