West Bengal: रेलवे प्लेटफार्म पर खड़े TTE पर टूटा करंट का कहर, पूरे शरीर में दौड़ी चिंगारी, खड़े-खड़े गिरा रेल की पटरियों पर, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

December 9, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि दो लोग रेलवे प्लेटफार्म पर खड़े होकर बात कर रहे हैं। इतने में एक करंट नूमा तेज रोशनी आती है और एक शख्स के सिर पर गिर जाती है और वह शख्स तेजी से रेलवे ट्रैक पर गिर जाता है। लोग इस वीडियो को देखकर आश्चर्य में हैं कि आखिर ऐसे हुआ कैसे।

यह वीडियो पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक यहां बुधवार को स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर खड़े एक TTE पर बिजली का तार टूटकर आ गिरा। इससे TTE के शरीर से चिनगारियां उठने लगीं और वह पटरियों पर जा गिरा और उसकी शरीर बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वो खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर दो TTE खड़े होकर बात कर रहे हैं। तभी पीछे से बिजली का तार टूटकर एक के सिर पर गिरता है, जिससे उसके पूरी शरीर में चिनगारियां दौड़ जाती है और वह पटरियों के बीच जा गिरता है। पास खड़ा TTE यह देखकर हैरान रह जाता है और वह दौड़कर लोगों को बुलाता है। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने घायल TTE को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसारा दावा किया जा रहा है कि केबल ढीला था, जो किसी पक्षी की चपेट में आने से TTE के सिर पर आ गिरा। (फोटो सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो