World Disability Day-2022: विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर महापौर ने दिव्यांगजनों को दिया तोहफा, बन सकेंगे आत्मनिर्भर, देखें वीडियो

December 2, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। विश्व विकलांगता दिवस की पूर्व संध्या पर ख्वाहिश फ़ाउण्डेशन, स्पेशल ओलंपिक्स उत्तर प्रदेश एवं संकल्प स्पेशल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शुभ कनेक्शन्स और यूथ विलर्स के सहयोग से शुक्रवार को विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आयोजित इस रैली में स्कूल-कॉलेज के बच्चों के साथ ही दिव्यांग बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि मेयर प्रमिला पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की इसी के साथ संजय वन किदवाई नगर के बाहर प्रस्तावित दुकानों की परियोजना में दिव्यांगजनों के लिए दुकानें अलॉट करने के लिए कहा। इसी के साथ कहा इसके लिए वे अपना आधार कार्ड लेकर आज ही उनसे मिल लें। कार्यक्रम दो सत्र में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रथम में रैली की गई जिसमें बड़े ही मनोरंजक तरीके से बीच-बीच में बास्केटबॉल खेलते हुए एवं संगीत के साथ रैली सम्पन्न हुई।

द्वितीय सत्र में परस्पर सम्वाद एवं सामान्य एवं दिव्यांगज बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। रैली के पश्चात सम्वाद के दौरान अभिभावकों ने अपने जीवन से जुड़ी पीड़ा को व्यक्त किया। संस्था की सचिव अलका मिश्रा ने बताया कि निकट भविष्य में लेट्स इन्क्लूड जागरूकता अभियान के तहत लगातार रैलियों का आयोजन किया जायेगा। ताकि समाज के इस विशेष वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर समायोजित किया जा सके।

इसके अलावा मानसिक दिव्यांगों की दशा और चिंता व्यक्त करते हुये उनके लिए विशेष संरक्षित कार्यशालाएं खोल कर प्रशिक्षण के उपरांत ओपन मार्केट में उनको रोज़गार दिलवाने पर बल दिया। डॉ दीप्ति तिवारी ने एक अभिभावक एवं एक विशेष स्कूल संचालिका दोनों ही पर चर्चा की एवं समाज को आगे आकर इस विशेष वर्ग को स्वयं के समायोजित करने का आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपाध्यक्ष मिलन सक्सेना ने दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रतीक त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष महेश कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष हृदयेश सिंह, प्रमोद जायसवाल, डॉ दीप्ति तिवारी, स्थानीय पार्षद, आचार्य विनोद पांडेय, अरुणेश निगम, पूनम सिंह के अलावा महेश मिश्रा, मिलन सक्सेना, ऋचा तिवारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राघवेंद्र दुबे, राजहंस उत्कर्ष के साथ यूथ विलर्स की टीम आदि उपस्थित रही।

कार्यक्रम में साकार स्पेशल स्कूल, पहल रिहैबिलिटेशन सेन्टर, संकल्प स्पेशल स्कूल,साई वेलफेयर सोसाइटी फ़ॉर ब्लाइंड्स, यूपी किराना सेवा समिति, केके गर्ल्स इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय आदि के स्कूली छात्र/ छात्राओं , हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के सदस्यों के अलावा समाज के साहित्यिक, सामाजिक समूहों एवं विभिन्न वर्गों से सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में प्रातिभाग किया।