UP News: रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को योगी सरकार का खास तोहफा

August 5, 2025 by No Comments

Share News

Rakshabandhan In UP: पिछले साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर खास तोहफा देते हुए फ्री में बस यात्रा का तोहफा दिया है. सरकार की सौगात 8 से 10 अगस्त तक लागू रहेगी. यानी इस दौरान बहनें रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी. 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी सामान्य बसों और नगरीय बस सेवा की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के खास अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को निर्देश दिया है कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जाएं ताकि माताओं-बहनों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े और वह भाई-बहनों के इस पवित्र प्रेम को दर्शाने वाले त्योहार को अच्छी तरह से मना सकें. इसके साथ ही नगरीय इलाकों में यातायात जाम की स्थिति भी न उत्पन्न हो सके. योगी सरकार ने इसके लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.

साथ ही यूपी सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य मार्गों सहित अन्य मुख्य मार्गों पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूत करने के भी निर्देश दिए हैं और पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही यात्रा के दौरान यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। बता दें कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को पड़ रहा है. सुबह से ही बहनें अपने भाई को रक्षासूत्र बांधने के लिए उनके घर जाने लगेंगी. या फिर भाई बहनों के घर पहुंचेंगे. हिंदु धर्म का यह बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं तो वहीं भाई भी बहनों की पूरी उम्र रक्षा करने का वचन देते हैं.

ये भी पढ़ें-शर्मनाक…फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को एक व्यक्ति ने जड़ा थप्पड़, फिर एयर होस्टेस ने किया ये काम-Video