Video: टीवी शैतान है, घर में रखना गुनाह है, मौलवी साहब ने बताया….वायरल हुआ वीडियो

November 16, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक डिजिटल चैनल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मुस्लिम बच्चे टीवी के बारे में कहते दिख रहे हैं कि उनके घर में टीवी नहीं है। पूछने पर बच्चे बताते हैं कि टीवी रखना गुनाह होता है। एक बच्चे ने कहा कि अल्लाह ने मना किया है तो एक बच्चे ने कहा कि मौलवी ने बताया है।

इसी के साथ एक बच्चा कह रहा है कि हिंदू लोग टीवी रखते हैं मुस्लिम लोग नहीं रखते हैं। तो वहीं एक बच्चा कहता है कि टीवी बड़ा शैतान है और घर में रखना ठीक नहीं है। टीवी एक चीज नहीं है। टीवी शैतान है। य़े बात मौलवी साहब ने बताया। इसी के साथ बच्चे ये भी कह रहे हैं कि टीवी मेरे घर में कभी नहीं थी।

फिलहाल यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी साफ नहीं हो सकी है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, कि वर्तमान पीढ़ी को क्या सिखाया जा रहा है। भला ये पीढ़ी कैसै डाक्टर, इंजीनियर बनकर देश के विकाश में सहयोग करेगी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तमाम तरह की बात कह रहे हैं। हालांकि ये सही है कि टीवी एक ऐसा माध्यम है, जिससे घर बैठे हमें देश-दुनिया की घटनाओं आदि की जानकारी होती है।

तमाम ऐसे चैनल भी आते हैं, जिसमें सिर्फ पढ़ाई-लिखाई की ही जानकारी दी जाती है और तमाम ऐसे चैनल हैं, जो फैशन, मनोरंजन आदि से सम्बंधित है। अगर कोई चाहे तो उन चैनलों को ब्लाक करा सकता है, जो पसंद नहीं है, लेकिन जिनसे पढ़ने-लिखने की जानकारी दी जाती है, उनको तो बच्चों को दिखाया ही जा सकता है, फिर चाहे वो बच्चे किसी भी कौम या जाति के हों, लेकिन उनको टीवी के बारे में ये बताना कि टीवी शैतान है या फिर टीवी देखना गुनाह है, ये कहां तक सही है। इसका फैसला समाज पर छोड़ते हैं। फिलहाल ये खबर इस वीडियो के आधार पर लिखी गई है। इसके सम्बंध में खबरस्टिंग कोई पुष्टि नहीं करता है।

यहां देखें वीडियो, क्या कहा बच्चों ने

देखें क्या कहा सोशल मीडिया यूजर्स ने