International News: अमेरिका के लेस्बियन-गे नाइट क्लब में चली गोलियां, 5 की मौत, 8 घायल, देखें वायरल वीडियो
अमेरिका में एक बार फिर मास शूटिंग की खबर सामने आ रही है। यहां के LGBTQ क्लब में गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है, जिससे पांच की मौत हो गई है और करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक रविवार को कोलोराडो में एक LGBTQ नाइट क्लब में गोली चल गई। बताया जा रहा है कि कोलोराडो के लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो नेकहा एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। इसी के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
कास्त्रों ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें आधी रात घटना की जानकारी मिली थी। यहां उपस्थित लोगों ने अगर गनमैन को नहीं पकड़ लिया होता , तो तमाम जानें जा सकती थीं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्लब क्यू ऐसी जगह है, जहां केवल बालिग लोग ही जाते हैं। यह लेस्बियन और गे के लिए बनाया गया है। यहां कैरेओके, डीजे का इंतजाम होता है। रात में पार्टी चलती है। मालूम हो कि हाल ही में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई थी। यहां भी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी के साथ यहां ये भी बता दें कि इसी साल अगस्त में वॉशिंगटन डी में भी देर रात फायरिंग हुई थी, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी। तो वहीं जुलाई में ग्रीनवुड मॉल में फॉयरिंग हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।
यहां देखें वीडियो