ब्राह्मण उत्थान महासभा का विस्तार जारी…यूपी में पांच जिलों की जिलाध्यक्ष घोषित; दी गई ये जिम्मेदारी

August 3, 2026 by No Comments

Share News

UP Brahmin Utthan Mahasabha: उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण उत्थान महासभा महिला कार्यकारिणी का विस्तार तेजी से जारी है. इसी क्रम में प्रदेश के पांच जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है. ब्राह्मण उत्थान महासभा यूपी प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी की संस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) अर्चना शुक्ला के द्वारा लखनऊ, प्रयागराज, बाराबंकी, चित्रकूट और कानपुर की जिलाध्यक्ष को मनोनीत किया गया है. बता दें कि सभी पदाधिकारी समाजसेवा के कार्यों से निरंतर जुड़ी हुई हैं.

बाराबंकी में समाजसेविका अनीता शुक्ला को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. तो वहीं प्रयागराज से संगीता तिवारी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. बता दें कि संगीता तिवारी पूर्व मिस इलाहाबाद (2007) रह चुकी हैं और बेस्ट मॉडल का खिताब भी उनके नाम रहा है. तो वहीं लखनऊ में समाजसेविका और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहीं गरिमा मिश्रा को लखनऊ का जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है. चित्रकूट से समाजसेविका तृप्ति चौरे को चित्रकूट का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

कानपुर से समाजसेविका व अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय समिति की जिलाध्यक्ष, सारथी फाउंडेशन की डाइरेक्टर किरण पाण्डेय को ब्राह्मण उत्थान महासभा कानपुर की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

संगठन सभी मनोनीत पदाधिकारियों से आशा करता है कि सभी जिले स्तर पर कुशल महिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन की प्रसिद्धि, गरिमा,विश्वास,संख्याबल में निरंतर वृद्धि करते हुए सर्व समाज को भी अपने साथ जोड़ने का कार्य करती रहेगी. साथ ही सभी पदाधिकारी जिले स्तर पर “ब्राह्मण उत्थान महासभा (महिला कार्यकारिणी)” ब्राह्मण समाज के कल्याण में, हित में, शिक्षा, संस्कार, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नित नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगी.

ये भी पढ़ें-Lucknow: ब्राह्मण उत्थान महासभा की मीडिया प्रभारी बनीं इशिका तिवारी

ब्राह्मण उत्थान महासभा ने प्रदेश महिला कार्यकारिणी में किया विस्तार…अंजू, साधना और प्रियंका को मिली ये जिम्मेदारी

UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए संतोष कुमार तिवारी…सौंपी गई ये जिम्मेदारी

UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा महिला कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना शर्मा शुक्ला