Barabanki: ब्राह्मण उत्थान महासभा के पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण
Barabanki: ब्राह्मण उत्थान महासभा के पदाधिकारियों ने जनपद बाराबंकी की विधानसभा हैदरगढ़ में वृक्षारोपण का भव्य आयोजन किया गया। जनपद के हैदरगढ़ विधानसभा में स्थिति कोटेश्वर महादेव मन्दिर लाखूपुर बाराबंकी में ब्राह्मण उत्थान महासभा के जिला महामंत्री राकेश कुमार पाठक के संयोजक में भव्य कार्यक्रम वृक्षारोपण का आयोजन किया गया.
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अवस्थी मौजूद रहे. उन्होंने वृक्षारोपण कर समाज को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया और वृक्ष लगाने से वातावरण पर्यावरण एवं प्रदूषण आदि पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही. वही प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संतोष कुमार तिवारी द्वारा भी वृक्षारोपण एवं संगठन के विस्तार पर प्रकाश डाला गया.
इस अवसर पर जिला मंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ अवस्थी, अनुपम पाण्डेय, सूरज पाठक, शिव कुमार, जियालाल, ललित शर्मा, सूरज एवं वीरेश आदि पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।
ये भी पढ़ें-Lucknow: ब्राह्मण उत्थान महासभा की मीडिया प्रभारी बनीं इशिका तिवारी
UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा महिला कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना शर्मा शुक्ला