UP Basic Shiksha: लगातार पांचवीं मौत के बाद बेसिक शिक्षकों में आक्रोश, ट्विटर पर लिखा, “मर चुका है जिम्मेदार लोगों का जमीर”, योगी सरकार से परस्पर ट्रांसफर की मांग, वायरल हुआ #upbasicblocktransfer
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षक इन दिनों खासे चिंतित हैं। इसकी वजह है लगातार सड़क हादसे में हो रही बेसिक शिक्षकों की मौत। 22 नवम्बर को दो शिक्षकों की मौत के बाद एक बाद फिर से शिक्षकों में उबाल है और वे लगातार ट्विटर पर #upbasicblocktransfer का अभियान चलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परस्पर ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं।
इसी दौरान तमान शिक्षकों ने मौतों की जिम्मेदार सरकार और शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों को ठहराया है। यहां साफ कर दें कि शिक्षक नियम के तहत ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार ने समय पर ब्लाक व जनपद के भीतर ट्रांसफर कर दिया होता तो शिक्षकों में रोष नहीं बढ़ता।
यहां देखें एक हफ्ते की भीतर किन-किन शिक्षकों की हुई मौत
22 नवम्बर को पलिया लखीमपुर के दो शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत हुई है। एक नाम उमेश गंगवार ,विद्यालय फरसयिया टांडा और दूसरे शिक्षक का नाम हरनाम सिंह, विद्यालय हिम्मतनगर बताया गया। वहीं 14 नवम्बर को नौशाद अख्तर निवासी मोहल्ला दलाल टोला जलालपुर प्रधानाध्यापक प्राधमिक विद्यालय सोनगांव उत्तर का जीवत के पास विद्यालय जाते समय भयंकर एक्सीडेंट होने से मौके पर ही मौत हो गई।
इस सम्बंध में शिक्षकों ने आरोप लगाया था कि स्कूल में एक भी मिनट की देरी से पहुंचने पर वेतन काटने का आदेश देने के कारण शिक्षक तनाव में हैं। इसी के साथ शिक्षकों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि शिक्षा निदेशक विजय किरन आनन्द अभी कितनी जिंदगी और लेंगे आप।
तो वही 12 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के प्राथमिक विद्यालय नगला सिताब, ग्राम पंचायत सालेहनगर बर्बर, न्याय पंचायत सरेन्डा ब्लॉक खेरागढ़ ,आगरा की सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत अंजू शर्मा का स्कूल से घर लौटते वक्त भरतपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने इतनी तेज टक्कर मारी की स्कूटी चकनाचूर हो गई। इस हादसे में अंजू शर्मा की मौत हो गई थी। इसी तरह 11 नवम्बर को उत्तर प्रदेश अयोध्या अयोध्या-अम्बेडकर नगर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्कूटी सवार शिक्षिका नम्रता सिंह पूराबाज़ार के पूर्वी छोर पर ट्रक की चपेट में आ गयी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जनपद अंबेडकर नगर कोतवाली मोजनपुर निवासी नम्रता सिंह (27) शिक्षा क्षेत्र मया बाजार के कम्पोजिट विद्यालय दामोदरपुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।
यहां देखें शिक्षक क्या-क्या लिख रहे हैं सोशल मीडिया पर