लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बड़े बयान के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है Indian Army, देखें वायरल वीडियो, क्या कहा POK को लेकर
ट्विटर पर इस वक्त Indian Army ट्रेंड कर रहा है। इसी के साथ भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को वापस लेने के लिए तैयार है। वह भारत सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है। यह बयान उन्होंने मंगलवार को दिया था और इसी के बाद Indian Army ट्विटर पर ट्रेंड करना शुरू हुआ है। भारतीय इस बात की खुशी जाहिर कर रहे हैं और श्री द्विवेदी के वीडियो को रिट्विट कर रहे हैं।
मंगलवार को श्री द्विवेदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में दिए गए एक बयान के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जहां तक भारतीय सेना का संबंध है, वह भारत सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी। जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे, हम हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे।
उत्तरी सेना के कमांडर ने कहा कि पीओके के विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है, इसमें कुछ भी नया नहीं है। यह संसद के प्रस्ताव का हिस्सा है। सरकार का हर आदेश को मानने के लिए सेना तैयार है। सरकार की तरफ से जब भी आदेश होगा, सेना अपनी पूरी ताकत से आगे बढ़ेगी।
हाल ही में चुनावी दौरे पर हिमाचल गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के दौरान ही ले लिया जाना चाहिए था। अफसोस यह है कि उस समय पाकिस्तान के 90,000 से ज्यादा सैनिक भारत ने बंदी बना लिए थे, इसके बावजूद भारत ने पाकिस्तान से पीओके वापस नहीं लिया।
यहां देखें वीडियो