Delhi: भाजपा सासंद मनोज तिवारी के घर गूंजी किलकारी, 51 की उम्र में तीसरी बार बने पिता, देखें क्या कहा
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। 51 साल की उम्र में वह तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। इसी के साथ बताया कि सुरभि तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी पत्नी हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने बताया कि आज ही घर में किलकारी गूंजी है और पत्नी सुरभि ने एक बेटी को जन्म दिया है।
तीसरी बार बने हैं पिता
बता दें कि पिछले महीने ही मनोज तिवारी के घर पत्नी की गोद भराई की रस्में निभाई गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को सरप्राइज दिया था। इस पोस्ट के बाद ही लोगों को पता चला कि वो पिता बनने वाले हैं। फैंस इंतजार करने लगे कि बच्चे का जन्म कब होगा। इस तरह से उनको तीसरी बार पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस खुशी के मौके पर मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें पत्नी सुरभि तिवारी अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा,‘बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया आई है.. उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी’।
2020 में की थी शादी
मालूम हो कि सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी रानी से उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया। रानी और मनोज की एक बेटी भी है रीति तिवारी। साल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि संग शादी कर ली और इसी साल के अंत में उनके घर एक बेटी का जन्म का हुआ था। फिलहाल सोशल मीडिया पर कुछ लोग बधाई दे रहे हैं तो कुछ ये भी कह रहे हैं कि जनसंख्या बिल का समर्थन करने वाले मनोज तिवारी खुद दो से अधिक बच्चों के पिता बन गए हैं। (फोटो सोशल मीडिया)