Bankipur By-Election: भाजपा प्रत्याशी ने नाम लिया वापस…अब इनको टिकट मिलने के बाद BJP में हड़कंप; उठ रहे ये सवाल
Bankipur By-Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बांकीपुर उपचुनाव प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ ने नामांकन के दूसरे दिन ही अपना नाम वापस ले लिया है. इसके बाद से बिहार की सियासत तेज हो गई है तो वहीं देश भर में अब सवाल उठने लगा है कि क्या भाजपा डर गई है? बता दें कि यहां से जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर मैदान में उतरे हैं.
तो वहीं पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को अब टिकट दिया है. इसके बाद से भाजपा में ही सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर नीरज हैं कौन? इस नए चेहरे को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भाजपा दफ्तर में आते-जाते तो हैं लेकिन महानगर स्तर के कार्यकर्ता को टिकट मिलने के बाद भाजपा के अंदर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. जो नाम पहले से चल रहे थे वह भी चौंके बिना नहीं रह पा रहे हैं.
जानें कौन हैं भाजपा के नए प्रत्याशी?
मालूम हो कि जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के सामने भाजपा ने कई बड़े नामों को छोड़कर अभिषेक कुमार बंटी को जब उतारा गया तो यह कहा जा रहा था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पुराने सहयोगी को टिकट दिया है लेकिन अब जब अभिषेक ने उम्मीदवारी छोड़ दी है तो भाजपा को नए चेहरे नीरज कुमार सिन्हा के लिए विस्तार से बताना पड़ा है. नीरज कायस्थ, यानी लाला तो है हीं साथ ही उनके चाचा जनसंघी थे. यही उनकी पहचान बताई जा रही है. नीरज कुमार सिन्हा का परिवार जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ा रहा है. माना जाता है कि जनसंघ ही बाद में भाजपा के रूप में सामने आया था.
चाचा की मिली है विरासत
वह बिहार की राजधानी पटना के मीठापुर बी एरिया के रहने वाले हैं. राजनीति के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहे हैं. पटना में 1 जुलाई 1994 को जन्म हुआ. अभी विवाह नहीं हुआ है और नीरज एकदम युवा नेता हैं. स्नातक (B.A.) तक की शिक्षा उन्होंने ग्रहण की है. खबरों के मुताबिक, नीरज के चाचा स्व० नरेंद्र भारती जनसंघ काल के एक समर्पित कार्यकर्ता थे. 1984 में उनका निधन हो गया था. माना जा रहा है कि उनके इसी समर्पण और शहादत को सम्मान देने के लिए ही भाजपा ने अब नीरज को टिकट दिया है. तो वहीं इस क्षेत्र के भाजपा मंडल का नाम ‘नरेंद्र भारती मंडल’ भी भाजपा ने इसीलिए रखा गया और अब उसके नेतृत्व की कमान नीरज कुमार सिन्हा संभाल रहे हैं.
नीरज दो बार मंडल अध्यक्ष चुने जा चुके हैं तो वहीं वर्तमान में वह नरेंद्र भारती मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. फिलहाल अब देखना ये है कि बांकीपुर में कांटे की टक्कर दे रहे अनुभवी प्रशांत किशोर के सामने वह कैसे टिकते हैं तो वहीं बांकीपुर का टिकट नीरज को दिए जाने के बाद भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी की भी खबर सामने आ रही है.
ये भी पढ़ें-ममता बनर्जी ने खोया आपा…अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़-Video