एक ठेले से शुरू हुआ था भगवान परशुराम जी का जुलुस आज बना भव्य…अभिनन्दन महोत्सव
Indore News: श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज गौरव, पूर्व प्रधानमंत्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी, पूर्व वरिष्ठ पत्रकार नई दुनिया, कुश्ती विकास पत्रिका प्रधान सम्पादक पं. स्वयं प्रकाश शुक्ला के जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृताभिनन्दन समारोह का आयोजन प्रीतम लाल दुआ सभागृह इन्दौर में किया गया. इस मौके पर पंडित स्वयं प्रकाश शुक्ला का अभिनंदन श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज देवास द्वारा किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पं. सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि स्वयं प्रकाश ने समाज में अपने बल पर प्रकाश फेलाया और सदैव समाज को मार्गदर्शन करते रहे हैं. उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए महापौर पं. पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इन्दौर शहर मे भगवान परशुराम जी के जुलूस को प्रारंभ करने का श्रेय पं. शुक्ल को ही जाता है.
आज जो परशुराम जी का बड़ा प्रगट उत्सव मनाया जाता है वह स्वयं प्रकाश शुक्ल की देन है उन्होंने ठेले से जुलुस प्रारंभ किया था जो आज इतना विशाल हो गया है. प्रेस क्लब अध्यक्ष इन्दौर करदम ने कुश्ती विकास पत्रिका के 40 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी और उनके कार्यों की प्रशंसा की. इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जोशी, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. धर्मेन्द्र मिश्रा, पं. रामचन्द्र दुबे ने शाल श्रीफल एवं साफा बाधकर अभिनन्दन पत्र देकर उनका सम्मान किया.
ये भी पढ़ें-शिक्षकों की बड़ी लापरवाही…8 साल की छात्रा को स्कूल में ही बंद करके चले गए घर; बिलखती रही 5 घंटे तक-Video