Fitness: अगर गले और छाती में जमा है कफ, तो ये करें देसी इलाज, जानें बनाने की विधि, बच्चों के लिए करें ये खास उपाय
आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बताते हैं कि मौसम बदलने के बाद ठंड के दिनों में सर्दी जुखाम एक आम बात हो जाती है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के साथ ज्यादा समस्या होती है। इस तरह से सर्दी जुखाम, वायरल बुखार, इन्फेक्शन और ठंड लगने के कारण अक्सर गले में अथवा छाती में कफ का जमे रहने की शिकायत भी बनी रहती है। इसके लिए देसी इलाज सबसे ज्यादा कारगर होता है।
ये अपनाएं उपाय
गले की बलगम का देसी इलाज करने के लिए दो कप पानी में 30 काली मिर्च पीस कर उबालें, जब पानी एक चौथाई रह जाये तब इसे छान कर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाये और सुबह शाम इसका सेवन करें। इस घरेलू नुस्खे से कफ वाली खांसी और कफ दोनों से छुटकारा मिलता है।
लहसुन खाने से गले में जमा कफ बाहर निकलता है, इस देसी नुस्खे से टीबी के रोग में भी राहत मिलती है।
अदरक छील कर इसका छोटा टुकड़ा मुंह में रख कर चूसने से कफ आसानी से बाहर निकल जाती है।
छोटे बच्चे की छाती में जमा कफ (baby cough) निकालने के लिए गाय के घी बच्चे की छाती पर मले। इस उपाय से जमा हुआ बलगम बाहर निकल जाता है।
एक चम्मच शहद और 2 चम्मच निंबू का रस गर्म पानी में मिला कर पिए। इस उपाय से गला साफ़ होगा, क्यूंकि नींबू बलगम को काटने का काम करेगा और शहद से गले को आराम मिलेगा।