Health Tips-Cloves : सुंदरता पर “दाग” लगा सकता है ज्यादा लौंग का सेवन, जानें किसे नहीं खाना चाहिए लौंग, गर्भवती भी बचें

December 27, 2022 by No Comments

Share News

आचार्य रोहित यादव बताते हैं कि ज्यादा लौंग का सेवन करना शरीर के साथ सुंदरता के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसका सेवन जरा सम्भल कर करें।

देखें क्या होता है नुकसान
ज्यादा लौंग खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिससे स्किन को नुकसान पहुंचता है और पिंपल्स या मुंहासे हो सकते हैं। इसके अत्यधिक सेवन से एलर्जी का भी डर बना रहता है। इसलिए सुंदर त्वाचा पर मुहांसों वाले दाग का खतरा सदा बना रहता है।

लौंग के ज्यादा सेवन से गले, छाती, पेट और आंतों में जलन भी हो सकती है, क्योंकि यह शरीर में गर्मी को बढ़ा देते हैं। लौंग का अत्यधिक सेवन आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है। लौंग के अत्यधिक सेवन से किडनी, लिवर और पेट की समस्या होने का खतरा बढ़ सकता है।

लौंग के ज्यादा से सेवन से खून पतला हो जाता है। खून के ज्यादा पतला होने से किसी भी प्रकार का घाव होने पर खून अत्यधिक बहता है और खून का ज्यादा पतला होना हार्ट के लिए भी नुकसानदायक है। जिन लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर जैसे हीमोफीलिया की बीमारी है। उन्हें लौंग खाने से बचना चाहिए।

लौंग खाने से गर्भवती महिलाओं को नुकसान हो सकता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इससे ब्लीडिंग होने की संभावना हो सकती है। इसलिए गर्भवतियों को इससे बचना चाहिए।