Pakistan: पूर्व सैन्य अधिकारी के एक दावे ने पाकिस्तान में मचाया बवाल, बाजवा-फैज के थे कई अभिनेत्रियों से सम्बंध, देखें भड़की हसीनाओं ने क्या दी चेतावनी
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा के एक दावे ने न केवल राजनीतिक बल्कि पाक फिल्म इंडस्ट्री में हड़कम्प मचा कर रख दिया है। उनके दावे की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान के शक्तिशाली पदों पर बैठे अधिकारियों और नेताओं को फंसाने और ब्लैकमेल करने के लिए सेना के आला अधिकारी कई अभिनेत्रियों को उनके पास भेजते रहे हैं और फिर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके अपना काम करवाते रहते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी और मशहूर यूट्यूबर आदिल राजा ने अपने लेटेस्ट वीडियो ब्लॉग में सनसनीखेज दावे करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी सेना के आला अधिकारी तमाम राजनीतिक रसूख वाले लोगों को हनीट्रैप का शिकार बनाने के लिए देश की मशहूर मॉडल और अभिनेत्रियों का प्रयोग करते थे। इसी के साथ उन्होंने ये भी दावा किया है कि पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और जनरल फैज के इन अभिनेत्रियों के साथ अंतरंग संबंध भी बनाते थे।
वर्तमान में लंदन में रह रहे सेना के इस पूर्व अधिकारी के इन दावों और चौंकाने वाले खुलासों ने पाकिस्तान में भूचाल मचा दिया है तो वहीं सोशल मीडिया का बाजार इन खबरों को लेकर काफी गर्म हो गया है और लगातार कई अभिनेत्रियों की तस्वीरों को वायरल किया जा रहा है। दूसरी ओर आदिल के दावों पर पाकिस्तानी अभिनेत्रियों की प्रतिक्रिया भी आई है।
जानें आदिल राजा ने क्या किया है दावा और खुलासा
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक आदिल राज ने वीडियो ब्लॉग में एक के बाद एक कई दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारी पाकिस्तान की मशहूर मॉडल और अभिनेत्रियों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं। देश के शक्तिशाली पदों पर बैठे अधिकारियों और नेताओं को फंसाने और ब्लैकमेल करने के लिए सेना के आला अधिकारी इन अभिनेत्रियों को उनके पास भेजते हैं और फिर उनका अश्लील वीडियो बना लेते हैं, जिसके बाद वे उन नेताओं और अधिकारियों को ब्लैकमेल करके अपना काम करवाते हैं।
आदिल राजा ने अपने वीडियो ब्लॉग में इन मॉडल और अभिनेत्रियों का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उनके नाम का पहले अंग्रेजी अक्षर बताए हैं। आदिल राजा ने कहा कि मैं उनका नाम तो नहीं लूंगा, लेकिन समझने वाले MH, KK और SA से समझ सकते हैं।
देखें अभिनेत्रियों ने क्या दी प्रतिक्रिया
आदिल राजा के इस सनसनीखेज दावों और खुलासों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर जमकर आदिल राजा का वीडियो शेयर कर रहे हैं। साथ ही अभिनेत्रियों का नाम लेकर उन्हें भी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, ट्रोलिंग के बीच पाकिस्तानी अभिनेत्री कुब्रा खान, सजल अली और मेहविश हयात ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आदिल राजा को जमकर खरी-खोटी सुनाई है और कहा है कि उनके आरोप बेबुनियाद हैं। कुब्रा खान ने आदिल को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने आरोपों के संबंध में सबूत पेश करें, नही तो उनके खिलाफ मानहानि की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मेहविश हयात ने कहा कि किसी को भी उन्हें बदनाम करने की इजाजत नहीं है।
मालूम हो कि पाकिस्तानी सेना के पूर्व सैन्य अधिकारी द्वारा सेना के आला अधिकारियों और देश की टॉप अभिनेत्रियों और मॉडल को लेकर दावे और खुलासे तब किए गए हैं,जब हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के दो डर्टी टॉक के ऑडियो लीक हुए थे और जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में खलबली मच गई थी। फिलहाल देखना ये है कि इस वाले मामले में अभिनेत्रियां किस तरह से खुद को सही साबित करती हैं और आदिल राजा उनके द्वारा मांगे गए सबूतों को दे पाते हैं या नहीं। (photo credit @soldierspeaks)